फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lucknow won six medals in Taekwondo League, Agra stood first, Agra stood second

Kanpur News: ताइक्वांडो लीग में छह पदक जीत लखनऊ प्रथम, आगरा रहा द्वितीय

Fri, 08 Aug 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Lucknow won six medals in Taekwondo League, Agra stood first, Agra stood second
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया ताइक्वांडो लीग-2025 में गुरुवार को विभिन्न भार वर्ग में मुकाबले हुए। इसमें दूसरे दिन छह पदक के साथ लखनऊ प्रथम, पांच पदक के साथ आगरा द्वितीय और चार पदकों के साथ प्रयागराज तृतीय रहा।
विज्ञापन


सीनियर 46 किलो भार वर्ग में लखनऊ की रानी कुमार ने स्वर्ण, प्रयागराज की दृष्टिता सिंह ने रजत और फतेहपुर की रिया कनौजिया व उन्नाव की जोया खान ने कांस्य पदक जीता। 49 किलो भार वर्ग में बलरामपुर की वैष्णवी ने स्वर्ण, इटावा की खुशी ने रजत और लखनऊ की नमिता व बागपत की वर्तिका ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


53 किलो में गाजियाबाद की अविशा ने स्वर्ण, आगरा की स्नेहांशी चौहान ने रजत और मिर्जापुर की पावकी व मेरठ की मीनाक्षी तोमर को कांस्य पदक जीता। 57 किलो वर्ग में लखनऊ की तुलसी यादव को स्वर्ण, आगरा की संजना शाक्य को रजत और जौनपुर की रेखा व प्रयागराज की रोजी बानो को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


62 किलो वर्ग में प्रयागराज की हर्षिता मौर्य ने स्वर्ण, रामपुर की उपासना ने रजत और लखनऊ की अंजलि व कुशीनगर की खुशी श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता। 67 किलो वर्ग में आगरा की भूमि ने स्वर्ण, फिरोजाबाद की मुस्कान ने रजत और कुशीनगर की निधि तिवारी व उन्नाव की वंशिका ने कांस्य पदक जीता।

73 किलो वर्ग में प्रयागराज की शिखा तिवारी को स्वर्ण, मेरठ की मान्या सहगल को रजत और आगरा की चार्वी राजपूत व लखनऊ की शेख जामेल को कांस्य पदक मिला। 73 प्लस किलो भार वर्ग में लखनऊ की सिमरन ने स्वर्ण, फिरोजाबाद की काजल ने रजत और आगरा की आरती और मेरठ की हरमिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता।


इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय और आरती दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के महासचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि लीग के माध्यम से बालिकाओं की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि वह भविष्य में राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस मौके पर आयोजक सचिव रोमी सिंह, सतीश कुमार, इसरार अहमद, रामू सोनकर, शालिनी चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed