{"_id":"5765a10e4f1c1b244b11b943","slug":"lucknow-travel-is-easy-bithur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिठूर-लखनऊ सफर ह़ुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिठूर-लखनऊ सफर ह़ुआ आसान
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
बिठूर गंगापुल बन कर तैयार, 24 को उद्घाटन करेगे शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। करीब एक दशक बाद बिठूर गंगा पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल पर 15 दिनों से वाहन दौड़ रहे हैं। पुल शुरू होने से बिठूर वाया परियर, उन्नाव से लखनऊ आना-जाना आसान हो गया है। बिठूर के आसपास के करीब 30 और उन्नाव के इतने ही गांवों का सीधा जुड़ाव हो गया है। शुक्लागंज या जाजमऊ पुल की बजाय लोग बिठूर से सीधे उन्नाव और फिर कानपुर-लखनऊ हाईवे के जरिए लखनऊ आ जा सकेंगे।
2006 में गंगा नदी पर बिठूर से लेकर परियर उन्नाव तक दो लेन के 900 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू हुआ था। इस बीच बसपा सरकार के दौरान पुल निर्माण ठप रहा। 2012 में सपा सरकार आने के बाद सेतु निगम को इसके निर्माण का काम सौंपा गया। सेतु निगम ने इस 932 मीटर और बढ़ाकर कल्याणी नदी को भी इसमें शामिल कर लिया। कुल मिलाकर वर्तमान में पुल की लंबाई 1800 मीटर है। सपा सरकार ने पुल निर्माण के लिए 34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। सेतु निगम अधिकारियों के मुताबिक 24 जून को लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव नवनिर्मित पुल का उद्घाटन करेंगे। पहले इसका उद्घाटन 15 जून को प्रस्तावित था, मंत्री का समय न मिल पाने के कारण ऐसा न हो सका।