फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lucknow-kanpur highway will meet tough for 24 hours

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अगले 24 घंटे मुश्किलों भरा सफर

Thu, 03 Nov 2016 01:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
lucknow-kanpur highway will meet tough for 24 hours
18 हजार वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी विकास रथ यात्रा से कानपुर और आसपास के जिलों से जाने वाले लाखों यात्रियों पर आफत आ गई है। उन्हें बुधवार की देररात से ही बदले रूट से लखनऊ जाना होगा। इससे कानपुर से लखनऊ की दूरी बढ़ जाएगी। तेल या फिर पेट्रोल का खर्च ज्यादा आएगा। जाम का दंश भी झेलना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

 नवाबगंज उन्नाव टोल प्लाजा के रिकार्ड के मुताबिक कानपुर-लखनऊ राजमार्ग से रोजाना 18 हजार छोटे-बड़े वाहन निकलते हैं। इन वाहनों को बुधवार की देररात (गुरुवार को तड़के 4 बजे से) से डायवर्ट किया गया है। यह डायवर्जन गुरुवार को दिनभर प्रभावी रहेगा। कानपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को बिल्हौर बांगरमऊ उन्नाव, फिर लखनऊ भेजा जाएगा। रामादेवी की तरफ से जाने वाले वाहन फतेहपुर होकर लखनऊ जाएंगे।  
विज्ञापन

कानपुर
- इटावा की तरफ से आने वाले वाहन कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बा स्थित सूर्या ढाबे से बाएं मुड़कर झींझक, रसूलाबाद होते हुए बिल्हौर से बांगरमऊ-हसनगंज उन्नाव होते हुए लखनऊ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- झांसी की तरफ से आने वाले वाहन भोगनीपुर से दाहिने मुड़कर मूसानगर, घाटमपुर होते हुए चौडगरा (बिंदकी फतेहपुर) होते हुए लखनऊ जाएंगे।
- हमीरपुर की तरफ से आने वाले वाहन घाटमपुर से दाहिने मुड़कर चौडगरा (बिंदकी फतेहपुर) होते हुए लखनऊ जाएंगे। 
- सचेंडी की तरफ से लखनऊ जाने वाले वाहन कानपुर नहीं आएंगे। किसान नगर से बाएं मुड़कर वाहन चौबेपुर, बिल्हौर होकर बांगरमऊ, हसनगंज से लखनऊ जाएंगे। 
- रामादेवी चौराहा से उन्नाव की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों को इलाहाबाद रोड पर डायवर्ट किया गया है। महाराजपुर, चौडगरा फतेहपुर होकर वाहन लखनऊ जाएंगे। 
- कानपुर नगर की सीमा से वीआईपी रोड होते हुए जाजमऊ तक जाने वाले वाहनों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्ति तक उन्नाव की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 
- कानपुर नगर के गंगा बैराज से तिराहे से वाहनों को वाया बिठूर परियर पुल निकाला जाएगा। वहां से वाहन हसनगंज, फिर लखनऊ जाएंगे। गंगा बैराज से सरैया क्रासिंग उन्नाव की तरफ वाहनों के जाने पर रोक है। 
- गंगापुल और नया गंगापुल पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोका जाएगा। पैदल यात्रियों को ही जाने की इजाजत मिलेगी।
लखनऊ
- लखनऊ की तरफ से छोटे-बड़े सभी वाहन गुरुवार को सुबह नौ बजे से हाईवे पर नहीं आ सकेंगे। मोहनलालगंज और जुनाबगंज की ओर से भी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। लखनऊ के बुद्धेश्वर से गुरुवार को शाम चार बजे से मोहान की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा।  
आने-जाने का विकल्प
- लखनऊ से कानपुर की तरफ जाने वाले भारी व हल्के वाहन लखनऊ से मोहनलालगंज से कालूखेड़ा-मौरावां से बिहार-बक्सर होते हुए फतेहपुर के चौडगरा होते हुए कानपुर की ओर जा सकेंगे। लखनऊ से दिल्ली व आगरा की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहन लखनऊ से हरदोई के लोनार थाना से सवायजपुर से घटिया घाट गंगापुल होते हुए फर्रुखाबाद आगरा व दिल्ली जाएंगे।

हरदोई, रायबरेली 
- गुरुबक्सगंज से मौरावां-उन्नाव की ओर कोई भी भारी वाहन गुरुवार को सुबह आठ से प्रवेश नहीं कर पाएगा। हल्के वाहन मौरावां, बसहा तिराहा, सुमेरपुर, बिहार, बक्सर से चौडगरा होते हुए कानपुर जाएंगे। हरदोई के संडीला से उन्नाव की ओर शाम चार बजे से सभी प्रकार के वाहनों की नो इंट्री रहेगी। हरदोई से उन्नाव की ओर गुरुवार को सुबह आठ बजे से नो इंट्री रहेगी। हरदोई से बांगरमऊ होकर उन्नाव की ओर आने वाले हल्के वाहनों को गुरुवार को शाम तीन बजे से बांगरमऊ बाईपास से नानामऊ घाट बिल्हौर की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed