फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lucknow inhabitant man died in water park

हीट स्ट्रोक से लखनऊ के युवक सहित तीन की मौत, वाटर पार्क में परिवार संग नहाने आया था आमिर

Tue, 11 Jun 2019 12:06 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 11 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lucknow  inhabitant man died in water park
मृतक की फाइल फोटो, गुमसुम खड़ी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
हीट स्ट्रोक से लखनऊ के एक युवक समेत तीन की मौत हो गई। युवक परिवार संग कानपुर में बिठूर स्थित ब्लू वर्ल्ड पार्क आया था। वहीं हालत बिगड़ी और बाद में दम तोड़ दिया। लखनऊ के ठाकुरगंज सत्यपुरम कॉलोनी निवासी सैय्यद आमिर अब्बास (43) की चौक में मोबाइल शॉप है। पत्नी महविस अब्बास ने बताया कि सोमवार वह पति और बच्चों मेहंदी, मायरा और परिवार के छह अन्य बच्चों संग ब्लू वर्ल्ड पार्क आए थे।
विज्ञापन


वॉटर पार्क में काफी देर तक नहाने के बाद पति पुल के किनारे पर बैठ गए। कुछ ही देर बाद अचानक वह फर्श पर गिर गए। शोर मचाने पर पार्क के कर्मचारी आए और आनन फानन एंबुलेंस से कार्डियोलॉजी लेकर पहुंचे। वहां से रेफर किए जाने पर उन्हें हैलट लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में पति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थानाप्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हैलट के डॉक्टरों के मुताबिक मौत का कारण हीट स्ट्रोक है। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार पर लिखापढ़ी के बाद शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काकादेव के नीरछीर चौराहे पर सोमवार दोपहर सड़क किनारे जा रहा 45 वर्षीय शख्स अचानक गश खाकर गिर गया। पुलिस उसे हैलट लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शिनाख्त नहीं हुई। डॉक्टरों के मुताबिक हीट स्ट्रोक से मौत हुई है।


यशोदानगर निवासी सुनील कुमार दीक्षित (35) मजदूरी करता था। भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुनील रविवार को काम पर निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। रात में चकेरी पुलिस ने उसकी मौत की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक सुनील दोपहर बाद सतबरी रोड पर बेसुध पड़ा मिला था। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में हीट स्ट्रोक से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed