{"_id":"68cdc5791603fdee970943a2","slug":"lucknow-history-sheeter-raped-businessmans-wife-and-made-a-video-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1272175-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लखनऊ के हिस्ट्रीशीटर ने कारोबारी की पत्नी से दुष्कर्म कर बनाया था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लखनऊ के हिस्ट्रीशीटर ने कारोबारी की पत्नी से दुष्कर्म कर बनाया था वीडियो
विज्ञापन
कानपुर। बेकनगंज के कारोबारी से दुष्कर्म और वीडियो लखनऊ के हिस्ट्रीशीटर सूफियान उर्फ अरमान ने बनाया था। पुलिस ने उसे शुक्रवार की दोपहर एक्सप्रेस रोड से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की बहन के मामले में जांच चल रही है।
दर्ज रिपोर्ट में कारोबारी की पत्नी ने बताया था कि 10 सितंबर 2024 को इंस्टाग्राम के माध्यम से सानिया नाम की लड़की से दोस्ती हुई थी। 18 सितंबर 2024 को सानिया के मोबाइल से फोन आया और उसने कहा किकानपुर आई है और मिलना चाहती है। लाटूश रोड में नंबर मिलाया तो उसे सूफियान खान नाम के युवक ने उठाया। उसने खुद को सानिया का भाई बताया। सूफियान उन्हें घंटाघर के होटल ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उनकी वीडियो बना ली। इसके बाद उस वीडियो का सार्वजनिक करने के नाम पर बारी बारी से उनसे डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। महिला ने कलक्टरगंज पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि सानिया के मामले में उसकी भूमिका देखी जा रही है। सूफियान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह वहां का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लखनऊ में नौ एफआईआर दर्ज हैं।