फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lucknow-Delhi rail route disrupted for four and a half hours

बेगमपुरा एक्सप्रेस के जनरल कोच की स्प्रिंग टूटने से लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग साढ़े चार घंटे रहा बाधित

Thu, 31 Oct 2019 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 31 Oct 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Lucknow-Delhi rail route disrupted for four and a half hours
ट्रेन

हरदोई में लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस के जनरल कोच की रहीमाबाद में स्प्रिंग टूट गई। चालक से सूचना मिलने के बाद अधिकारियों समेत बालामऊ जंक्शन का टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंच गया। अस्थाई मरम्मत के बाद ट्रेन को रहीमाबाद स्टेशन पर लाकर लूप लाइन पर खराब कोच को ट्रेन से अलग किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान लगभग साढ़े चार घंटे अप ट्रैक बाधित रहा। सात बजे से बाधित अप रूट पर रात 11:40 बजे के बहाल किया जा सका। वहीं बेगमपुरा एक्सप्रेस को पौने सात घंटे बाद रात लगभग पौने दो बजे आगे के लिए रवाना किया जा सका। वाराणसी से जा रही ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस रात लगभग सात बजे दिलावर नगर व रहीमाबाद स्टेशन के बीच पहुंची तभी तेज आवाज के साथ ट्रेन में जर्क महसूस हुआ।
विज्ञापन


 

जर्क महसूस होने पर चालक राकेश चौहान ने पोल संख्या 1104/23 के पास इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। नीचे उतर जांच की तो इंजन व गार्ड कोच के पीछे लगे जनरल कोच की व्हील स्प्रिंग टूटी व जमीन से रगड़ती मिली। चालक ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने अप रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया।

इसके बाद रौजा के एरिया ऑफिसर व सीएमआई मनीष वाजपेयी समेत रौजा से एक्सीडेंटर रिलीफ ट्रेन, बालामऊ व रौजा का टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंच गया। बालामऊ के कैरिज स्टाफ ने लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद टूटी स्प्रिंग हटा कोच की अस्थाई रूप से मरम्मत की। इसके बाद कॉशन देकर 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रात 11:35 बजे ट्रेन को रहीमाबाद स्टेशन लाया गया।

ट्रेन को लूप लाइन पर लेकर खराब कोच को ट्रेन से अलग किया गया। रात लगभग 1:35 बजे सबकुछ दुरुस्त होने के बाद ट्रेन को पौने सात घंटे की देरी से शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया। सीएमआई मनीष वाजपेयी ने बताया कि ट्रेन के कोच में खराबी आने के दौरान अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया और उन्हें सही जानकारी मुहैया कराई जाती रही। रात 1:35 बजे पर ट्रेन को रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed