फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LS Elections 2019 Akhilesh Yadav says BJP is Bhagti Janata Party and Bhagti Jumla party

भाजपा भागती जनता पार्टी और भागती जुमला पार्टी है : अखिलेश यादव

Fri, 26 Apr 2019 09:14 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 26 Apr 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
LS Elections 2019 Akhilesh Yadav says BJP is Bhagti Janata Party and Bhagti Jumla party
अखिलेश यादव (सांकेतिक तस्वीर)

बुंदेलखण्ड के उरई में गठबंधन की चुनावी जनसभा हुई। सभा के दौरान बड़ी तादाद में लोग बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुनने के लिए पहुंचे। जनसभा के दौरान गठबंधन के प्रत्याशी अजय सिंह भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन


मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा पलायन कांग्रेस सरकार में हुआ है। कांग्रेस कहती है कि वह गरीबी दूर करेगी। सत्ता में लंबे समय तक रहने के दौर में भी उसने गरीबों, कमजोर वर्ग को कुछ दिया होता तो समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी बनाने की जरूरत ही नहीं होती। इस बार गंगा मैया भी इनसे नाराज है। उनको इस बार आशीर्वाद मिलने वाला नहीं है। सभी बड़े छोटे चौकीदार मिलकर चाहे जितनी नाटकबाजी कर लें इन्हें वोट मिलने वाले नहीं है। 
विज्ञापन

 
मायावती ने कहा कि नरेन्द्र मोदी अपने को पिछड़े वर्ग का बताते हैं। वे कागजी पिछड़े हैं असली पिछड़े नहीं है। वे फर्जी बैकवर्ड है। भाजपा राज में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी है। वह झूठे वादे कर रहे हैं। हम गरीबों को सरकारी और निजी क्षेत्र में स्थाई नौकरी देंगे। पीछे अब सिर्फ भाजपा है आगे गठबंधन चल रहा है। उन्होंने सभी से बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखण्ड के लोगों को कोई धोखा नहीं दे सकता। अगर यहां किसी से वादा किया होगा तो पूरा न होने पर उसका जनता वोट डालकर हिसाब किताब कर लेगी। सन् 2014 में भाजपा ने कई वायदे किए थे, पूरा एक भी नहीं किया। भाजपा भागती जनता पार्टी और भागती जुमला पार्टी है। ये चुनाव चैकीदार से चैकी छीनने का है। 


अखिलेश ने कहा कि हमने बच्चो को दूध और अंडा पौष्टिक आहार देने का काम किया था। गरीब महिलाओं को पेंशन दी थीं। इसे भाजपा ने खत्म कर दिया। यूपी डायल 100 की व्यवस्था भी खराब कर दी। लैपटॉप नहीं बांटा। गंगा मैया की कसम खाकर दिल्ली पहुंचे पर गंगा मां को भी धोखा दे दिया। हमारे डैम, बिजली पानी पहुंचाने के इंतजामों को रोक दिया। उन्होंने कहा पहले, दूसरे, तीसरे चरण के लोगों ने अपना धर्म निभा दिया अब आपकी बारी है। आप जिताएंगे तो प्रचार मंत्री हट जाएंगे। हम आपको नया प्रधानमंत्री देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed