{"_id":"6920d652c8ce2e1a8b08ca38","slug":"lpg-supply-to-550-lakh-consumers-may-be-stopped-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1335688-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 5.50 लाख उपभोक्ताओं की बंद हो सकती एलपीजी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 5.50 लाख उपभोक्ताओं की बंद हो सकती एलपीजी सप्लाई
विज्ञापन
कानपुर। ई केवाईसी अपडेट न कराने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी भरी खबर है। जिले के करीब 5.50 लाख उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी ई केवाईसी अपडेट नहीं कराई ऐसे लोगों की दिसंबर के बाद गैस सप्लाई बद हो जाएगी। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को योजना लाभ देना भी बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए गैस एजेंसियों ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
कानपुर एलपीजी वितरण संघ के संरक्षक भारतीश मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल 12 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इसमें करीब सात लाख इंडियन आयल और 2.50-2.50 लाख हिंदुस्तान और भारत गैस के हैं। इसमें से लगभग 6.50 लाख उपभोक्ताओं ने ई केवाईसी अपडेट कराई है। वहीं, जिले में उज्ज्वला योजना के 53 हजार लाभार्थी हैं जिसमें अभी तक 40 हजार ने ई-केवाईसी कराई है। करीब 13 हजार अभी भी रह गए हैं। यह लाभार्थी अब बिना ई-केवाईसी के योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। अगर किसी भी लाभार्थी की मृत्यु हो गई तो वह गैस एजेंसी पहुंचकर परिवार के किसी अन्य सदस्य का नाम अपडेट करा सकता है। जिले के बाहर उपभोक्ता इंडियन आयन एप डाउनलोड करके अपनी कंज्यूमर आईडी भरकर अपनी ई-केवाईसी अपडेट करा सकते हैं।