फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Low salary, long distance, how to promise a job

Kanpur News: कम वेतन, दूरी ज्यादा, कैसे करें नौकरी का वादा

Thu, 28 Aug 2025 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Low salary, long distance, how to promise a job
इटावा। रोजगार की तलाश तो है, लेकिन 300 से 350 किलोमीटर दूर जाकर कम वेतन में काम करना युवाओं को मंजूर नहीं है। मैनपुरी रोड पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में गुरुवार को एक प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनी की ओर से आयोजित अप्रेंटिसशिप मेले में युवाओं ने रुचि नहीं दिखाई। मेले में पहुंचे 200 युवाओं में से सिर्फ 80 युवा ही कंपनी में काम करने के लिए तैयार हुए। 120 युवा यह कहकर लौट गए कि 12 से 15 हजार की नौकरी के लिए इतनी दूर जाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

नोएडा स्थित मोबाइल कंपनी ने 200 पदों के लिए साक्षात्कार लिया। इस प्रक्रिया में लगभग 200 ही अभ्यर्थी शामिल हुए। कंपनी के प्रतिनिधि ने सभी अभ्यर्थियों को एकत्रित करके कंपनी के नियम व मानक बताए। इसके बाद साक्षात्कार शुरू किया गया। तो अधिकतर युवा वेतन कम होने की बात कहकर किनारा करते हुए नजर आए। युवाओं ने कहा कि उन्हें जब यह पता चला कि पोस्टिंग 300 से 350 किमी दूर होगी और वेतन सिर्फ 12 हजार रुपये, तो उन्होंने इन्कार कर दिया। आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी प्रशांत कमल ने बताया कि कंपनी 200 पदों पर भर्ती कर रही है। अनुभव बढ़ने पर वेतन में इजाफा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में कोई भी कंपनी कम मानदेय ही देती है, लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ता चला जाता है। उन्होंने बताया कि मेले में ऐसे युवा भी शामिल हुए थे जो कंपनी के मानकों पर खरे नहीं उतर सके। कई युवाओं की उम्र अधिक थी, जिसे कंपनी ने अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed