{"_id":"63847ff22524162d0c16a442","slug":"loving-couple-committed-suicide-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: प्रेमी युगल ने दी जान, खाली पड़े मकान में लटकते मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: प्रेमी युगल ने दी जान, खाली पड़े मकान में लटकते मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 28 Nov 2022 03:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Nov 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में प्रेमी युगल के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर खैराई निवासी रोहित (25) और संगीता (20) दोनों का पिछले कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान गीता की शादी परिजनों ने ग्राम जरीनपुर थाना शाहजहांपुर में तय कर दी थी। दो दिसंबर 2022 को विवाह तय हुआ था।
विज्ञापन
शादी की तारीख नजदीक आते ही परिजनों ने तैयारियां तेज कर दीं तो प्रेमी-युगल परेशान होने लगे। बीती रात संगीता के चाचा विनोद के खाली पड़े घर पर दोनों ने बरामदे में लगे पंखे के कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह करीब 5 बजे राजीव की पत्नी झाड़ू लगाने गयी तो दोनों को फंदे पर झूलता देख दंग रह गयी।
विज्ञापन
उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी, थाना प्रभारी रंधा सिंह ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन