{"_id":"5ccf2be4bdec22074f08c2f8","slug":"lovers-eat-poison-because-their-religion-is-different","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी की राह में जब आड़े आया मजहब तो दोनों ने एक साथ मौत को गले लगाने की ठानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की राह में जब आड़े आया मजहब तो दोनों ने एक साथ मौत को गले लगाने की ठानी
Mon, 06 May 2019 12:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर के साढ़ के बरईगढ़ गांव में नहर पुल के पास अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल बेहोशी की हालत में मिले। दोनों के जहर खाने का पता चला है। पुलिस ने एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पुखरायां (कानपुर देहात) निवासी युवती (18) का ननिहाल कानपुर के मछरिया में है। मछरिया के ही दूसरे मजहब के युवक (22) से उसका प्रेम प्रसंग है। युवक अक्सर युवती के घर भी आता-जाता था। शादी की राह में दोनों के मजहब आड़े आ रहे थे। शनिवार को युवक पुखरायां पहुंचा और युवती से मिला।

अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल बेहोशी की हालत में मिले
खाया जहर
फिर दोनों बाइक से चल दिए। पता चलने पर युवती के परिजनों ने कोतवाली भोगनीपुर में सूचना दी। पुलिस को उनके मोबाइल नंबर की लोकेशन साढ़ इलाके में मिली। रविवार दोपहर बरईगढ़ (साढ़) गांव के पास नहर पटरी पर युवक और युवती को बेहोशी की हालत में पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
चौकी इंचार्ज गणेश सिंह ने बताया कि मौके से बाइक, पानी की बोतल और प्लास्टिक की छोटी डिबिया मिली है। दोनों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके जहर खाने की पुष्टि हुई है। मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।