Kanpur: प्रेमी ने प्रेमिका को तीसरी मंजिल से फेंका, मासूम बना गवाह...आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की हालत बेहद गंभीर
Kanpur Crime: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने प्रेमिका को किसी और से मोबाइल पर बात करने पर तीसरी मंजिल से फेंक दिया। मामले में सात साल के बेटे ने गवाही दी ह। प्रेमी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोवा गार्डेन में प्रेमिका के किसी और से बात करने पर प्रेमी ने तीन मंजिला मकान से नीचे फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवती का इलाज शुरू किया गया। युवती के पिता की तहरीर पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अस्पताल में महिला की हालत गंभीर बताई गई है। शिवराजपुर के मुस्ता गांव निवासी रामबाबू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी मंजू की शादी 10 साल पहले सुघर देवा शिवराजपुर निवासी भल्ली से की थी। उनका एक सात साल का बेटा अंश है।
पति से विवाद के बाद मंजू अपने मायके में ही रहती थी। परिजनों के मुताबिक मंजू के प्रेम संबंध गोवा गार्डेन निवासी आनंद से थे। यह बात पर दोनों में अक्सर विवाद होता था। मंजू 26 जून को अपने बेटे के साथ आनंद के घर चली गई थी। बीते सात जुलाई को मंजू किसी से फोन पर बात कर रही थी।
बेटे अंश को भी फेंकना चाहता था
तभी आनंद ने किसी अन्य युवक ने बात करने के शक में बेटी को मकान की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। आरोपी उसके बेटे अंश को भी फेंकना चाहता था, लेकिन वह मौके से भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी आनंद के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।