{"_id":"cc83f185ea8c21db8bbc6e2f9e35e07e","slug":"lover-s-infidelity-self-immolation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की बेवफाई पर आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की बेवफाई पर आत्मदाह
अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 26 Jul 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
नौबस्ता में प्रेमी की बेवफाई से दुखी शिक्षिका ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें प्रेमी से मिले धोखे का जिक्र किया है।
आवास-विकास हंसपुरम् निवासी गंगाचरण प्राइवेट नौकरी करते हैं।
कई साल पहले उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। तीन बेटियां थीं, जिसमें दो की शादी कर चुके हैं और पूजा (22) सबसे छोटी थी। पूजा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के साथ ही क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षिका थी। शनिवार शाम पूजा घर पर अकेली थी। उसी दौरान उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। घर से धुआं उठने के बाद आस-पड़ोस वालों को भनक लगी, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।
बाद में मौके पर पहुंची पुलिस पड़ोस की छत फांदकर अंदर गई तो पूजा की जली हुई लाश मिली। कमरे से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक तीन साल पहले उसकी मुलाकात क्षेत्र में रहने वाले पुनीत तिवारी से हुई थी, जिसके बाद से नजदीकियां बढ़ती चली गईं। उसने पुनीत से शादी करने का प्रस्ताव भी अपने पिता के सामने रखा था, लेकिन उन्होंने इनकार दिया। पुनीत शादी का झांसा देकर उसे धोखा देता रहा।
विज्ञापन
नशे की लत के चलते पुनीत ने उसका बैंक एकाउंट भी खाली कर दिया। उसका लैपटॉप भी ले गया। पूजा ने सुसाइड नोट में पुनीत के लिए फांसी की सजा की मांग की है। नौबस्ता एसओ राजदेव ने बताया कि प्रेमी से धोखे के चलते युवती ने खुदकुशी है। पिता की तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।