फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lover murdered by girlfriend in unnao

प्रेमी को उतारा मौत के घाट, फिर शव को अपने घर में ही दफनाया

Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM IST
सार

करीब छह फीट गहरे गड्ढे में पॉलीथिन में लिपटा मिला शव, हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे
मृतक 27 फरवरी से लापता था, पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या की बात बता रही
महिला समेत तीन पर हत्या का मुकदमा, आरोपी फरार, रिश्तेदारों को उठाया

विज्ञापन
lover murdered by girlfriend in unnao
डेमो

विस्तार

अपने ही प्यार को बड़ी बरबर्ता से मौत के घाट उतारने वाली एक हत्यारी गर्लफ्रेंड की खबर मिली है। हत्या की यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई है। ह्त्या का खुलासा हुआ तो हर कोई इसकी चर्चा करता नजर आया।
विज्ञापन


उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के जोरावरगंज में पुलिस ने लगभग माहभर से लापता अधेड़ का शव शुक्रवार को गांव की महिला के दलान से खुदवाकर बरामद किया। इस पर इलाके में हड़कंप मच गया। अधेड़ के हाथ-पैर बांधकर, धारदार हथियारों से हत्या करने के बाद शव को करीब छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाया गया था।
विज्ञापन


हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है। पुलिस ने महिला व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी महिला फरार है। एसपी ने थानाध्यक्ष को चौबीस घंटे में घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। घटना असोहा थानाक्षेत्र के जोरावरगंज गांव की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोरावरगंज गांव निवासी पन्नूलाल बाजपेई (43) की पत्नी की मौत के बाद उसका बेटा मोनू भी अपनी ससुराल भवलिया में रहने लगा। बताया जाता है कि पन्नूलाल का इसी गांव की लइकुननिशा पत्नी कल्लू के यहां आना-जाना हो गया। कल्लू लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह चार-छह महीने में घर आता है। उसके दो बेटे कुवैत में है और दो ड्राइवरी करते हैं। कल्लू के बच्चे भी बीच-बीच में गांव आते-जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक 27 फरवरी को पुन्नू व लईकुन निशा को एक साथ गांव के बाहर जाते देखा गया था। करीब हफ्तेभर बाद लइकुन तो आ गई, लेकिन पन्नूलाल नहीं लौटा। ग्रामीणों ने गांव में ही रहने वाले पन्नूलाल के भाई सज्जनलाल और उसके बेटे मोनू को सूचना दी।

मोनू गांव पहुंचा और 17 मार्च को असोहा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने महिला के घर की दलान में गड्ढा खोदे जाने के निशान देखे। मोनू ने पिता की हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने महिला के घर में छानबीन शुरू की। शुक्रवार सुबह पुलिस ने जेसीबी से घर में गड्ढा खोदवाया तो करीब छह फीट नीचे पॉलीथिन में लिपटा हुआ पन्नूलाल का शव मिला। हाथ पैर रस्सी से बंधे थे।


किसी धारदार हथियार से हत्या किए जाने के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलने पर एसपी नेहा पांडेय, एएसपी आरएस गौतम टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक व महिला के परिजनों से भी अलग-अलग पूछताछ की। एसपी ने असोहा थानाध्यक्ष जेएन सिंह को चौबीस घंटे में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। एएसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। साथ ही मृतक ने कुछ माह पूर्व अपनी बेशकीमती जमीन भी बेची थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जिस महिला के घर में शव बरामद हुआ है, वह फरार है। महिला का पति कल्लू लखनऊ में रहता है। जांच चल रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed