फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lover jumped into ganga infront of girlfriend

आखिर क्यों प्रेमी ने प्रेमिका के सामने ही गंगा में लगाई छलांग

Sat, 28 Oct 2017 12:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Oct 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
lover jumped into ganga infront of girlfriend
डेमो पिक
प्रेमी ने प्रेमिका के सामने ही कारपुर के गंगा बैराज पुल से गंगा में कूद गया जिसके बाद से उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस के सामने अभी तक ये गुत्थी उलझी हुई है कि अाखिर क्यों वह गंगा में कूदा। दूसरी तरफ प्रेमिका का कहना है  कि उसे बिल्कुल भी अंदाजा महीं है कि उसने क्यों छलांग लगाई। 
विज्ञापन


गंगा बैराज पर शुक्रवार शाम प्रेमिका की आंखों के सामने लेदर एक्सपोर्ट कंपनी के कर्मचारी राज निषाद ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। प्रेमिका ने शोर मचाकर प्रेमी को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। प्रेमिका की सूचना पर राज के परिजन और नवाबगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने जल पुलिस और प्राइवेट गोताखोरों से गंगा नदी में राज की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला है। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उसका राज से कोई झगड़ा नहीं हुआ था। न ही कोई नाराजगी थी। राज ने गंगा में छलांग क्यों लगाई, उसे नहीं मालूम। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच और राज की तलाश शनिवार को फिर कराई जाएगी।
विज्ञापन

lover jumped into ganga infront of girlfriend
डेमो पिक
शास्त्री नगर निवासी शंभू निषाद फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचता है। परिवार में पत्नी श्यामदुलारी, छोटा बेटा नितिन और चार बेटियां हैं। बड़ा बेटा राज निषाद (24) फजलगंज एरिया में एक लेदर एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करता था। राज शाम करीब चार बजे घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद वह मुहल्ले में रहने वाली प्रेमिका और उसकी छोटी बहन को लेकर बाइक से गंगा बैराज पहुंच गया। बैराज के गेट नंबर-13 के पास खड़े होकर राज प्रेमिका से बात कर रहा था, फिर प्रेमिका पास की दुकान से कुछ सामान लेने चली गई और उधर राज ने बैराज की जाली पर चढ़ कर गंगा में छलांग लगा दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेमिका को प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। राज के परिजनों ने उसके खिलाफ अर्जी दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। राज ने 10 दिसंबर-2016 को ही श्वेता नामक लड़की से प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed