फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lover drank poison after going to girlfriends house in Kannauj, friends ran away leaving her in critical condi

वर चुनेगी या थामेगी प्रेमी का हाथ: प्रेमिका के घर युवक ने पिया जहर, फोन से हुई थी दोस्ती, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 01 Apr 2023 05:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका के घर जाकर प्रेमी ने जहर पी लिया। युवक फिरोजाबाद से दोस्तों संग बाइक से छिबरामऊ पहुंचा था। युवती के घर वालों ने विरोध किया, तो उसने जानलेवा कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Lover drank poison after going to girlfriends house in Kannauj, friends ran away leaving her in critical condi
सौ शैया अस्पताल में युवक का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका के घर गए प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने के लिए जहर पी लिया। उसको गंभीर हालत में देर रात सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया निवासी विजय बाइक से अपने दो दोस्तों के साथ शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अपनी कथित प्रेमिका के घर पहुंच गया। वह उसपर शादी का दबाव बनाने लगा, तभी युवती के परिजन आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने विरोध किया, तो युवक ने अपनी जेब से शीशी निकालकर जहरीला पदार्थ पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को एम्बुलेंस में बिठाकर उसके दोस्तों के साथ सौ शैया अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा लेने के बहाने भागे दोस्त
यहां से उस युवक के दोनों दोस्त दवा लेने के बहाने अस्पताल से बाहर गए और भाग गए। युवक को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

चार दिन पहले प्रेमिका ही हुई थी गोद भराई
प्रेमी ने अपनी जिस प्रेमिका से शादी की तमन्ना लेकर उसके घर आकर जहर पी लिया। उसकी चार दिन पहले ही किसी दूसरी जगह से गोद भराई हो चुकी है। इसके चलते प्रेमी ने जहर पी लिया। लोगों की जुबान पर चर्चा है कि अब युवती कि परिजनों का तय किया हुआ वर चुनेगी या फिर अपने प्रेमी का हाथ थामेगी।

फोन से हुई थी दोस्ती, होते गए नजदीक
बताया जा रहा है कि युवक व युवती एक ही बिरादरी के हैं। किसी परिचित के यहां मुलाकात हुई थी। उसके बाद मोबाइल नंबर आदान-प्रदान करके दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आ गए। पिछले कई महीने से दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। इस बीच युवती की शादी कहीं और तय हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed