{"_id":"626f75d292624920ef373263","slug":"lover-couple-commits-suicide-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकम्मल न हुई मोहब्बत: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकम्मल न हुई मोहब्बत: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Mon, 02 May 2022 11:44 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 May 2022 11:44 AM IST
सार
हरदोई में प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी के हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली में प्रेमी युगल की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के बंधन में न बंध पाने पर प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। कोतवाली क्षेत्र में नगरिया फाटक के करीब प्रेमी जोड़ा ट्रेन के सामने कूद गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान मीनू कश्यप व हर्षित दीक्षित के रूप में की गई है। प्रेमी जोड़े ग्राम नगला भगवान निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी दुर्गेश सिंह, सीओ विशाल यादव व कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस मामले में दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है।