फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Erosion begins due to rising river water levels; crops submerged.

Hardoi News: नदियों के बढ़े जलस्तर से कटान शुरू, फसलें डूबीं

Fri, 21 Aug 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Erosion begins due to rising river water levels; crops submerged.
फोटो 28: गंगा नदी के बाढ़ के पानी से जीवनपुरवा में खेतों में फसलें डूबीं। संवाद
हरपालपुर/सांडी/बिलग्राम। कटरी और कटियारी क्षेत्र में गंगा नदी, रामगंगा नदी और गर्रा नदी पूरे उफान पर हैं। इससे बाढ़ के पानी में नदियों के किनारे बसे गांवों की फसलें डूबने लगी हैं। गंगा नदी के पानी से जीवनपुरवा और निकामदपुर के किसानों की फासलें डूब गईं हैं। वहीं चंद्रमपुर और अर्जुनपुर गांव में कृषि योग्य जमीन का कटान तेजी से हो रहा है। इससे ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर होने वाली बरसात और बैराजों के पानी ने यहां से प्रवाहित नदियों के पानी में बढ़ोतरी की है। कटियारी क्षेत्र में गंगा नदी, रामगंगा नदी और गर्रा नदी में पानी बढ़ने से कटान और फसलों तक पानी पहुंचना शुरू हो गया है। गर्रा नदी के पानी से भटौली माफी गांव में सब्जियों की फसल चौपट हो गई है।
विज्ञापन

कटरी क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर घटता-बढ़ता देख इलाके के ग्रामीण अपनी नजर जमाए हैं। बाढ़ की स्थितियां किसी समय भी बन सकती हैं। बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जो कभी जलस्तर बढ़ा देता है और कुछ रुककर छोड़ा जाता है तो जलस्तर कम देखा जा सकता है। इसे लेकर ही ग्रामीणों में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। प्रशासन व पुलिस तंत्र पूरी तरह निगरानी रख रहा है। एसडीएम एन राम ने बताया कि बाढ़ और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। आपदा से निपटने के लिए सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखा गया है।

फोटो 28: गंगा नदी के बाढ़ के पानी से जीवनपुरवा में खेतों में फसलें डूबीं। संवाद

फोटो 28: गंगा नदी के बाढ़ के पानी से जीवनपुरवा में खेतों में फसलें डूबीं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed