{"_id":"6a8891f1e8edbf8e8102363c","slug":"home-guard-dies-in-accident-while-heading-to-sisters-house-after-night-duty-hardoi-news-c-213-1-hra1004-155201-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नाइट ड्यूटी के बाद बहन के घर जा रहे होमगार्ड की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नाइट ड्यूटी के बाद बहन के घर जा रहे होमगार्ड की हादसे में मौत
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के बिलग्राम रोड पर फतियापुर गांव के पास कन्नौज के इंदलगढ़ थाने में तैनात होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। थाने से नाइट ड्यूटी करने के बाद बाइक से बहन के घर जाते समय बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया।
कन्नौज जिले के इंदलगढ़ थाना क्षेत्र के लाख गांव के कठेला निवासी यशवंत सिंह (50) इंदलगढ़ थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। बुधवार रात उन्होंने थाने में नाइट ड्यूटी की थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर पहुंचे और बाइक से महोली, सीतापुर स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले। यशवंत के बेटे अभिषेक ने बताया कि उनके पिता बहन के घर सावनी का सामान देने के लिए अकेले बाइक से निकले थे।
शुक्रवार सुबह सुरसा पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि उनके पिता फतियापुर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार बाइक बेकाबू होने के कारण हादसा हुआ। यशवंत सिंह के परिवार में पत्नी कलावती, चार बेटे और एक बेटी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक विश्वास शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।