फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lover couple attempted suicide in Fatehpur

प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत, जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश, दोनों की हालत गंभीर

Sun, 08 Sep 2019 12:53 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Sep 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Lover couple attempted suicide in Fatehpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
यूपी के फतेहपुर में प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर रेफर किया गया है। यह मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। ग्रामीणों की मानें तो दोनों के बीच करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग के चलते दोनों एक साल पहले गांव छोड़कर चले गए थे। दोबारा लौटने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब आठ माह पहले ही युवक जेल से छूटकर बाहर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों मोबाइल पर बातचीत करने के बाद रविवार सुबह घर से निकले और जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बदहवास हालत में देखकर एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed