{"_id":"5d74a8b18ebc3e0157421145","slug":"lover-couple-attempted-suicide-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत, जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश, दोनों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत, जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश, दोनों की हालत गंभीर
Sun, 08 Sep 2019 12:53 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर में प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर रेफर किया गया है। यह मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। ग्रामीणों की मानें तो दोनों के बीच करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
प्रेम प्रसंग के चलते दोनों एक साल पहले गांव छोड़कर चले गए थे। दोबारा लौटने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब आठ माह पहले ही युवक जेल से छूटकर बाहर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग खत्म नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार दोनों मोबाइल पर बातचीत करने के बाद रविवार सुबह घर से निकले और जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बदहवास हालत में देखकर एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।