{"_id":"5ea6e6168ebc3e904204494b","slug":"lover-brutally-killed-his-girlfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में प्रेमिका कर रही थी भागकर शादी करने की जिद, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिल की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में प्रेमिका कर रही थी भागकर शादी करने की जिद, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिल की बेरहमी से हत्या
Mon, 27 Apr 2020 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 27 Apr 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के असोथर थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी की प्रेमी ने अपने साथी संग मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान प्रेमी ने बताया कि प्रेमिका उससे लॉकडाउन में ही घर से भाग चलने की जिद कर रही थी।
न मानने पर गला दबाकर मारने के बाद एक दोस्त की मदद से भूसा भरने की झाल में भरकर सूखे कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी की निशानदेही पर बीस दिन बाद शव बरामद किया है। पुलिस अभी प्रेमी के दोस्त तक नहीं पहुंच सकी है। इधर, शव को सड़ी-गली हालत में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
गांव के एक नाई परिवार की सत्रह वर्षीय किशोरी का गांव के ही एक ठाकुर बिरादरी के अविवाहित युवक से एक साल से प्रेम संबंध था। युवक की उम्र करीब 22 साल है। सात अप्रैल की रात किशोरी घर से लापता हुई थी। उसके पिता ने 12 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

इसके बाद से पुलिस और परिवार के लोग अपने-अपने तरीके से किशोरी की तलाश कर रहे थे। इधर, आरोपी युवक किशोरी के घर में आना-जाना होने की वजह से किशोरी के परिवार संग खोजबीन का नाटक कर रहा था। दरअसल किशोरी के परिवार ने आरोपी परिवार से चार बीघा खेत भी बटाई पर ले रखा है।
दिन ज्यादा बीतते जाने पर किशोरी के परिजनों को युवक पर शक हुआ। पुलिस ने उसे रविवार की रात हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया। पुलिस ने युवक की निशानदेेही पर गांव के बाहर जंगल के एक सूखे कुएं से शव बरामद किया।
थानेदार हेमराज सरोज ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वीडियोग्राफी व स्लाइड के लिए भी कहा गया है। उधर, किशोरी के परिजनों ने हत्या के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई है।