फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lover beaten up woman in farrukhabad

यूपी: शराबी पति से परेशान महिला प्रेमी के साथ भागी, आशिक निकला दगाबाज, महिला को पीट नकदी-जेवर लेकर फरार

Wed, 16 Sep 2020 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Lover beaten up woman in farrukhabad
घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग महिला को उसके प्रेमी ने नगदी और जेवर छीनकर बेच दिए। मौका मिलते ही बुधवार को महिला दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के घर से भाग निकली।
विज्ञापन


बच्चों संग रोडवेज परिसर में रोते-बिलखते देख कर्मचारियों ने चंदा कर बस से दिल्ली के रास्ते पंजाब भेज दिया। गोरखपुर के थाना महाराजगंज निवासी एक पिता ने बेटी की शादी पड़ोसी गांव में की थी।
विज्ञापन


माता-पिता दामाद और बेटी के साथ पंजाब के लुधियाना में धागा फैक्ट्री में काम करने लगे। दामाद शराब का आदी हो गया और वह मारपीट करने लगा। इस दौरान एक बेटा और एक बेटी पैदा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट से आजिज आकर महिला पति के साथ काम करने वाले मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ साल भर पहले बच्चों और गृहस्थी का सामान लेकर भाग आई।

कुछ दिन सब ठीक रहा, बाद में प्रेमी ने पति से ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मंगलवार रात नौ बजे प्रेमी ने शराब पीकर महिला को पीटकर 24 रुपये छीन लिए। जेवर पहले ही बेच चुका था।

परेशान होकर बुधवार सुबह तीन बजे महिला दोनों बच्चों संग घर से निकल आई। रोडवेज पर रोते हुए कर्मियों और पीआरडी जवानों ने देखा। महिला ने रो-रो कर बताया कि वह मार डालेगा मुझे।

मैं अपने माता-पिता के पास लुधियाना जाना चाहती हूं। पूछताछ के बाद प्रभारी शिव प्रकाश दुबे, अक्षम चालक संजू कुमार ने कर्मियों ने सहयोग राशि ली। सहयोग में मिले 15 सौ रुपये उसे दे दिए। दिल्ली की बस पर बैठाकर टिकट बनवाकर रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed