{"_id":"5ced6715bdec22078c37000a","slug":"love-couple-marriage-in-police-station-at-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिठूर थाने में रीति रिवाज से हुई प्रेमी युगल की शादी, बराती बने पुलिसकर्मी, परिजनों ने दिया आर्शीवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिठूर थाने में रीति रिवाज से हुई प्रेमी युगल की शादी, बराती बने पुलिसकर्मी, परिजनों ने दिया आर्शीवाद
Tue, 28 May 2019 10:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 28 May 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन में हुई प्रेमी युगल की शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिठूर थाना में मंगलवार को फरियादी से नहीं बराती और जनाती नजर आ रहे थे। एक तरफ से खड़े थे दूल्हा-दुल्हन के रूप में प्रेमी युगल। थोड़े देर बाद थाना परिसर में बने शिवमंदिर में बराती जनाती के साथ पुलिस कर्मी पहुंचे। वहां प्रेमी युगल ने हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक शादी रचाई।
वर-वधू पक्ष के लोगों ने दोनों को आर्शीवाद और उपहार देकर थाने से बिदा किया। बिठुर के लक्ष्मणपुर गंभीरपुर गाँव निवासी रंजीत राजपूत और निशा राजपूत में कई साल से प्रेम संबंध थे। इसकी भनक लगने पर निशा के परिजनो उसकी शादी चौबेपुर के रौतापुर गांव के एक युवक से तय कर दी।
निशा की बारात 12 जून को आनी थी। घरवालों ने शादी की तैयारियों भी कर ली। शादी के निमंत्रण पत्र भी बंटने शुरू हो चुके थे, लेकिन 24 मई को निशा और रंजीत दोनों घर से भाग गए। सोमवार को दोनों बिठूर थाने पहुंच गए। दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
निशा ने कहा कि उसके परिजन प्रेम विवाह का विरोध कर रहे हैं। वह बालिग और रंजीत से शादी करना चाहती है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह और रंजीत दोनों जान दे देंगे। इस पर थानाध्यक्ष ने प्रेमी युगल के परिजनों को मंगलवार सुबह थाने बुलाया। वहां दोनों पक्षों में घंटो चली पंचायत चली।
फिर दोनों पक्ष रंजीत और निशा परिजन शादी को तैयार हो गए। थानेदार ने फौरन पुरोहित बुलाया और थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी। शादी के दौरान रंजीत की माँ सुशीला और बहन रेनू और निशा की तरफ से उसका भाई सुंदर और मां समेत तमाम लोग मौजूद रहे।