फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   love couple marriage between lockdown

लॉकडाउन में बढ़ती शादी की तारीख से बेचैन हुए प्रेमी युगल, मंदिर पहुंच हाथ सैनिटाइज कर पहनाई जयमाल

Tue, 21 Apr 2020 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 Apr 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
love couple marriage between lockdown
लॉकडाउन में प्रेमी युगल ने रचाई शादी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में लॉकडाउन के बीच मंगलवार को मंदिर में मास्क पहने प्रेमी युगल ने शादी की रस्म से पहले हाथों को सैनिटाइज किया। फिर परिजनों की मौजूदगी में तय तारीख से तीन दिन पहले ही दोनों ने एक दूसरे को जयमाल डालकर शादी रचाई।
विज्ञापन


इस आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए दोनों ही पक्ष के गिने-चुने परिजन मौजूद रहे। खप्टिहा की शीलू पुत्री रामसजीवन वर्मा और गिरवां थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव का लक्ष्मी पुत्र विजय वर्मा में काफी अरसे से मित्रता और प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


 

love couple marriage between lockdown
मंदिर में हुई शादी की रस्म - फोटो : amar ujala
घरवालों की रजामंदी से दोनों ने आपस में शादी तय कर ली। 25 अप्रैल को शहनाई के बीच शादी होनी थी लेकिन लॉकडाउन की लगातार बढ़ रही अवधि से बेचैन प्रेमी युगल ने मंगलवार (21 अप्रैल) को पूर्वी माता मंदिर में एक-दूसरे को जयमाल पहनाई।

प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा। इसी रस्म के साथ दोनों एकदूजे के हो गए। खास बात यह है कि दोनों ने ही मास्क पहन रखा था। जयमाल से पहले दोनों ने हाथों को सैनिटाइज किया। इस मौके पर लड़की के पिता व मां और दादा तथा लड़का पक्ष से उसके मामा रमेश आदि कुल सात लोग शामिल हुए। प्रधानपति जाहर सिंह की अगुवाई में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच यह रस्म अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed