{"_id":"5d30642a8ebc3e6cb66e80a4","slug":"love-couple-eat-poison-and-died-at-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने देखा तो नहर किनारे एक दूसरे से लिपटी थीं लाशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने देखा तो नहर किनारे एक दूसरे से लिपटी थीं लाशें
Thu, 18 Jul 2019 05:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Jul 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर हथगाम थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में गुरुवार को प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। गांव के नहर किनारे दोनों के शव लिपटे हालत में मिले। किसान रामशरण पाल की बेटी शिवरानी 22 व सुदेश पाल 30 पुत्र स्व0 इन्द्रसेन एक दूसरे से प्रेम करते थे।
रामशरण पाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे शिवरानी शौचक्रिया जाने की बात कहकर नहर की तरफ जाने को निकली थी। जब काफी देर तक लौट कर नही आई तो उसे खोजने लगे। इसी बीच पता चला कि गांव का ही सुदेश भी गायब है।
हम दोनों के परिवार उसे रात भर खोजते रहे। गुरुवार की सुबह गांव के उत्तर स्थित नहर की पटरी पर शिवरानी व सुदेश की लाश एक दूसरे की लिपटी हुई अवस्था में मिली। शिवरानी के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष ए के मिश्रा का कहना है कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है। मई महीने में सुदेश की शादी भी हुई थी।