फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Love couple committed suicide in unnao up

यूपी: प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, एक ही रस्सी से फंदे पर झूलते शवों को देख सिहर उठे लोग

Mon, 18 Jan 2021 11:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Jan 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Love couple committed suicide in unnao up
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिलने से हड़कंप मच गया। मोहल्ला पश्चिम टोला निवासी पिंकू (19) पुत्र मुन्नी ने 10वीं तक पढ़ाई की थी। लगभग दो वर्ष से उसका मोहल्ले की परिवारिक 18 वर्षीय भतीजी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


युवती कक्षा 11 की छात्रा थी। दोनों शादी भी करना चाहते थे। हालांकि दोनों के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। परिजनों के विरोध पर प्रेमी युगल ने साथ मरने का फैसला लिया। शनिवार को पिंकू मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह घर से 1 किमी. दूर खेत में आम के पेड़ की डाल से दोनों के शव एक ही रस्सी से लटके मिले। खेत गए मोहल्ले के लोगों ने शव देखकर परिवारीजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed