{"_id":"5f1ab73b8ebc3e639a6a93e4","slug":"love-couple-commits-suicide-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः प्रेमी युगल ने एक ही साड़ी से पेड़ पर लगाई फांसी, शादी को लेकर परिजनों ने जताई थी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः प्रेमी युगल ने एक ही साड़ी से पेड़ पर लगाई फांसी, शादी को लेकर परिजनों ने जताई थी आपत्ति
Fri, 24 Jul 2020 06:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
फांसी पर झूले प्रेमी युगल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में हरदाेई के हरपालपुल के एक खेत में पीपल के पेड़ से प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम कढि़लेपुरवा निवासी संदीप (२०) पुत्र राम नारायण दिल्ली में सिलाई का काम करता था। लॉकडाउन के चलते वह वापस गांव लौट आया था और तब से यहीं रह रहा था। पिछले एक साल से उसका प्रेम प्रसंग तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव नारायणपुर निवासी उपासना (२०) के साथ चल रहा था।
उपासना एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी के बच्चों को पढ़ाती थी और खुद भी कन्नौज के तिर्वा के एक कॉलेज में पढ़ रही थी। शुक्रवार की सुबह संदीप और उपासना के शव दोनों गांवों के बीच में गंगा नदी से कुछ ही दूरी पर एक खेत में लगे पीपल के पेड़ पर फांसी से लटकते मिले। घटना की जानकारी सुबह खेत पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को दी, तो दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना पर सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ, अरवल के थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह पहुंचे। सीओ ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने खुदकुशी की है। पिछले एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों एक ही जाति के हैं। मृतक के पास से मोबाइल फोन मिला है। उसने ही प्रेमिका को खेत में फोन करके बुलाया था। दोनों के परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
प्रेमी ने सुबह ही पिता से कहा था लगा लेंगे फांसी
कढि़लेपुरवा से जुड़े विश्वस्त सूत्रों और प्रेमी के परिजनों के मुताबिक पिछले तीन दिन से संदीप अपनी शादी उपासना के साथ करने के लिए कह रहा था। इसको लेकर परिजन आपत्ति जता रहे थे। दरअसल इलाकाई रिश्ते में प्रेमी प्रेमिका के बीच चाचा भतीजी का रिश्ता निकल रहा था, इसलिए सामाजिक मर्यादा की दुहाई देकर परिजन संदीप को समझा रहे थे।
शुक्रवार सुबह भी प्रेमी ने अपने पिता से शादी कराने को कहा था और न कराने पर खुदकुशी कर लेने की बात कही थी। इस पर पिता ने लड़की के पिता से बात करने के प्रति आश्वस्त किया था, लेकिन बात होती इससे पहले ही प्रेमी युगल ने खुदकुशी कर ली।
प्रेमी के परिजनों के पास बटाई पर है युवती पक्ष का खेत
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच काफी मधुर संबंध रहे हैं। गंगा के किनारे दोनों परिवारों के खेत हैं। युवती पक्ष का खेत प्रेमी के परिजनों ने बटाई पर ले रखा है। दोनों ही परिवारों के बीच आना जाना भी था, लेकिन इतनी बड़ी घटना होने का अंदेशा दोनों परिवारों को नहीं था।