{"_id":"690661feede38548a403acce","slug":"lord-shaligrams-tilkotsav-was-celebrated-with-great-pomp-the-wedding-procession-will-be-taken-out-today-kanpur-news-c-220-1-akb1002-133551-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: धूमधाम से हुआ शालिग्राम भगवान का तिलकोत्सव, आज निकलेंगी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: धूमधाम से हुआ शालिग्राम भगवान का तिलकोत्सव, आज निकलेंगी बरात
Sun, 02 Nov 2025 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
रूरा। नगर के पाथामाई मंदिर में शनिवार को शालिग्राम भगवान के तिलकोत्सव की रस्म निभाई गई। वर व वधु पक्ष व अन्य श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आचार्य ने विधि विधान से कार्यक्रम कराया।
शालिग्राम भगवान का तिलकोत्सव कार्यक्रम आचार्य अनिरुद्ध तिवारी ने मंत्रोच्चारण के साथ कराया। तुलसी रूपी कन्या पक्ष से मनोहर मिश्रा की ओर से रीतिरिवाजों को पूरा किया गया। इसके बाद मेहंदी की रस्म हुई। नगर के विभिन्न वार्डो से आयी सैकड़ों महिलाओं ने मेहंदी गीत व सोहर का गान किया। ढोलक की थाप पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर खुशी जाहिर की। मंदिर के पुजारी श्याम शुक्ला ने बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे शालिग्राम भगवान का यज्ञोपवित का कार्यक्रम कराया जाएगा।
इसके बाद दोपहर 2 बजे शोभायात्रा के साथ बरात निकाली जाएंगी। मंदिर परिसर से बरात निकलेगी और नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचने के बरात तुलसी व शालीग्राम का विवाह धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां अंशुल बाजपेई, अशोक मिश्रा, अवधेश शुक्ला, आशीष गुप्ता, कपिल मिश्रा, अनूप ओमर, अनमोल मिश्रा, दीप पांडेय, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।