फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   lord krishna ashtadhatu murti recovered from well in banda up

बांदा: कुएं से बरामद हुई कान्हा की प्राचीन मूर्ति, ग्रामीण बोले- 30 साल पहले चोरी हुई अष्टधातु की है ये प्रतिमा

Wed, 27 May 2020 10:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 May 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
lord krishna ashtadhatu murti recovered from well in banda up
कुएं से बरामद मूर्ति दिखाते स्थानीय बाशिंदे - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बांदा जिले के मवई गांव में एक कुएं से बुधवार को भगवान कृष्ण की खंडित मूर्ति बरामद हुई है। मूर्ति मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोग इसे 30 साल पहले श्रीराम जानकी मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की प्रतिमा बता रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कुएं से मूर्ति को निकालने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अब इसकी जांच कराई जाएगी। जिसके बाद ही पुष्ट हो सकेगा कि, प्रतिमा किस धातु से निर्मित है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मवई गांव के प्रधान प्रतिनिधि राम किशोर ने बताया कि एक माह पूर्व गांव के कुएं की सफाई का ठेका अजय सिंह को दिया गया था।
विज्ञापन


सफाई कर रहे कर्मचारियों ने कुएं से एक मूर्ति बरामद की थी। लेकिन मजदूरों ने बंटवारे को लेकर मूर्ति को छुपा दिया था। जब इस बात का भंडाफोड़ हुआ तो इस मामले की जानकारी इलाके की पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में जानकारी करने के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी पूछताछ के बाद उन लोगों ने यह बताया कि मूर्ति अभी भी कुएं में पड़ी हुई है। जिस पर बुधवार को ग्राम प्रधान ने पंपसेट के माध्यम से कुएं का पूरा पानी निकाल कर मूर्ति को निकलवाया है। इस मूर्ति को देखने के बाद यह पता चला कि यह मूर्ति राम जानकी मंदिर से 30 वर्ष पहले चोरी हो चुकी थी, यह वही मूर्ति है। इस मूर्ति का दाहिना हाथ कटा हुआ था। मूर्ति पुलिस के हवाले कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed