फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुरः कैशियर से लाखों की लूट, बदमाशों के सिर पर 20 हजार का इनाम घोषित

Wed, 01 Aug 2018 05:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Aug 2018 05:34 PM IST
सार

- विरोध पर दोनों के सिर पर किया प्रहार, लूट के बाद मछरिया की ओर भागे बदमाश
 

विज्ञापन
Loot from cashier in Kanpur
लूट की जानकारी देते कैशियर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर शहर स्थित हंसपुरम, नौबस्ता में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने केस्को के कैशियर और गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर नोटों से भरा बैग और गार्ड की बंदूक लूट ली।


बैग में 12 लाख 27 हजार रुपये कैश और 14 हजार 840 रुपये की चेक थीं। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने कैशियर और गार्ड के सिर पर भारी चीज से प्रहार किया। इससे दोनों के सिर फट गए। जिला प्रशासन ने बदमाशों के सिर पर 20 हजार का इनाम घोषित किया है।  
Loot from cashier in Kanpur
मामले की पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर आईजी आलोक सिंह और एसएसपी अखिलेश कुमार कई थानों की फोर्स और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। गांधी ग्राम, चकेरी निवासी राजनारायण अवस्थी केस्को की गल्लामंडी सब डिवीजन में लिपिक हैं।

राज योगेंद्र बिहार, नौबस्ता निवासी गार्ड पूरन लाल के साथ सब स्टेशन में जमा हुई बिजली के बिल की रकम जमा करने स्कूटी से हसंपुरम स्थित केस्को सब डिवीजन जा रहे थे। राज के मुताबिक वह स्कूटी चला रहे थे। गार्ड दुनाली बंदूक लेकर पीछे बैठा था।
 
Loot from cashier in Kanpur
मामले की हो रही जांच
हंसपुरम में मधुर मिलन गेस्ट हाउस के पास पुलिया पर तीन बदमाश खड़े थे। एक बदमाश ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। उन्होंने स्कूटी की स्पीड कम की तो दूसरे बदमाश ने उन लोगों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया।

तीसरे बदमाश स्कूटी से बैग खींचने लगा तो गार्ड ने बंदूक से  मोर्चा लेने की कोशिश की। इसपर बदमाशों ने उन दोनों के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर दिया। वह दोनों लहूलुहान होकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Loot from cashier in Kanpur
मौके पर छानबीन करते अधिकारी
बदमाश बैग और गार्ड की बंदूक लूटकर बाइक से मछरिया की तरफ भाग गए। पुलिस ने घायल कैशियर और गार्ड को अस्पताल भेजा। राजनारायण के मुताबिक 31 जुलाई को बिजली का बिल जमा करने की आखिरी तारीख थी।
 
विज्ञापन
Loot from cashier in Kanpur
मौके पर मिली लुटेरों की चप्पल - फोटो : अमर उजाला
इस वजह से देर शाम तक उपभोक्ता बिल जमा करते रहे। इसके बाद उन्होंने हिसाब लगाकर बैग में नगदी, चेकें रखी। रात करीब नौ बजे रकम जमा करने जा रहे थे। थाना प्रभारी संतोष सिंह के मुताबिक कैशियर की तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कैशियर और गार्ड के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed