फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Long queues formed to worship the goddess of courage and strength.

Kanpur News: साहस और शक्ति की देवी की पूजा के लिए लगी लंबी कतार

Sat, 17 Oct 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Long queues formed to worship the goddess of courage and strength.
कानपुर देहात। नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को घरों व मंदिरों में मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में पूजा की थाली, फूल और नारियल लेकर श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे और जय माता दी के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

अकबरपुर के अयोध्या नगर स्थित कालका देवी मंदिर व नेहरूनगर के काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही महिलाएं, युवतियां, छोटी बच्चियां मंदिरों में रंग-बिरंगे परिधानों में जल का लोटा लिए हुए देवी गीत गाती हुईं मंदिरों में पहुंचीं। साथ ही उन्होंने माता की पूजा कर परिवार और खुद के लिए खुशहाली मांगी। इस दौरान माता के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। पूजन के दौरान दोपहर में भीड़ कुछ होती है, लेकिन शाम और रात में आरती के समय फिर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। हर तरफ श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

....................
मां कात्यायनी का पूजन कर मांगा आशीष
राजपुर। नवरात्र के छठवें दिन देवी मंदिरों में मां कात्यायनी की पूजा की गई। मंदिरों में भोर से दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माला-फूल और नारियल और चुनरी चढ़ाकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई। सट्टी के कथरी स्थित प्राचीन कात्यायनी देवी मंदिर में भोर से ही पहुंच श्रद्धालुओं ने पूजन किया। जैनपुर राम-जानकी मंदिर व शीतला माता मंदिर में भी भीड़ रही। मंदिर पुजारी बाबू भटट ने बताया कि सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ उमड़ेगी। मान्यता है कि मां कात्यायनी ने ही महिषासुर का वध कर भक्तों की रक्षा की थी। इसके चलते भक्त बड़े ही भाव से मां की पूजा करते है। मंदिर में जनपद समेत जालौन जिले के चुर्खी, पाल सरैनी, नियामतपुर, सिकन्ना, दहेलखंड, सिम्हारा, निपईया गांव से माता के दरबार में भक्त पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से थाना प्रभारी कालीचरन पुलिस बल के साथ तैनात रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed