फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lok Sabha elections: Akhilesh leads in election expenditure

Kannauj: चुनाव खर्च में सबसे आगे निकले अखिलेश, बसपा उम्मीदवार खर्च के मामले में सपा और भाजपा से बहुत पीछे

Sat, 18 May 2024 05:18 PM IST
शिखा पांडेय तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज
तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 May 2024 05:18 PM IST
सार

UP Lok Sabha Election: अखिलेश यादव ने चुनाव में 36 लाख 20 हजार 743 रुपये खर्च कर डाले। निर्वाचन आयोग के नियम के मुताबिक उम्मीदवारों ने अभी तीन बार ही ब्योरा पेश किया है। अभी उन्हें चुनाव प्रचार के आखिरी दिन का ब्योरा जमा करना बाकी है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Akhilesh leads in election expenditure
अखिलेश यादव, सुब्रत पाठक, इमरान बिन जफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्रनगरी का सियासी दंगल जीतने उतरे उम्मीदवारों का चुनावी खर्च सामने आ गया है। इसमें सपा के अखिलेश यादव ने अपने प्रतिद्वंदियों से ज्यादा रकम खर्च कर डाली है। उनके बाद भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक हैं। चुनावी खर्च के मामले में बसपा उम्मीदवार इमरान बिन जफर अपने दोनों मुख्य प्रतिद्वंदी से काफी पीछे हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार काफी पीछे हैं।
विज्ञापन


दरअसल यह चुनावी खर्च चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले तक यानी 10 मई तक का है। निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए व्यय प्रेक्षक के सामने उम्मीदवारों ने नियम के मुताबिक अलग-अलग अंतराल में तीन बार खर्च का ब्योरा दिया गया है। इसमें पहली बार दो मई, उसके बाद छह मई और फिर 10 मई को ब्योरा जमा किया गया है। उसके तहत सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव 36 लाख 20 हजार 743 रुपये खर्च कर सबसे आगे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश के ठीक बाद भाजपा के सुब्रत पाठक की ओर से 27 लाख 18 हजार 847 रुपये का खर्च दिखाया गया है। बसपा उम्मीदवार इमरान बिन जफर की ओर से तीन लाख 54 हजार 420 रुपये का खर्च दिखाया गया है। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के आलोक वर्मा ने बसपा उम्मीदवार से ज्यादा रकम खर्च होना बताया है। उन्होंने 10 मई तक पांच लाख 50 हजार 290 रुपये का खर्च दिखाया है। जिला कोषाधिकारी अनिल मिश्र ने बताया कि उम्मीदवारों की ओर से तीन बार में खर्च का ब्योरा जमा किया गया है। यह खर्च नामांकन के बाद से 10 मई तक का है। चुनाव के बाद कुल खर्च का ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी यह खर्च दिखाना बाकी
निर्वाचन आयोग के नियम के मुताबिक उम्मीदवारों ने अभी तीन बार ही ब्योरा पेश किया है। अभी उन्हें चुनाव प्रचार के आखिरी दिन का ब्योरा जमा करना बाकी है। इसके बाद चुनाव वाले दिन का भी खर्च दिखाना होगा कि बूथों के बाहर बस्ता लगाने और बूथ पर अपना एजेंट की सेवा में कितनी रकम खर्च की। इसके बाद मतगणना वाले दिन होने वाले खर्च का ब्योरा भी जमा करना है। यह तीनों खर्च चुनाव नतीजा आने के बाद जमा होगा। उसी के बाद तय होगा कि किस उम्मीदवार ने कुल कितनी रकम खर्च की है।

77 लाख से ज्यादा रकम खर्च कर चुके उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव में कुल 15 उम्मीदमवार मैदान में हैं। इन्होंने 10 मई तक कुल 77 लाख 52 हजार 563 रुपये खर्च कर डाले हैं। यह चुनाव के दौरान किसी एक उम्मीदवार के लिए तय सीमा 95 लाख रुपये से कम है। तीनों प्रमुख उम्मीदवाराें ने कुल 66 लाख 94010 रुपये खर्च किए हैं। छोटी पार्टियों के पांच उम्मीदवारों ने आठ लाख 20 हजार 896 रुपये खर्च किए हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो लाख 37 हजार 657 रुपये खर्च किए हैं।
 

अखिलेश से ज्यादा डिंपल ने मैनपुरी में किया खर्च
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार खत्म होने के एक दिन पहले तक 36 लाख 20 हजार 743 रुपये खर्च किए हैं, जबकि पड़ोस की मैनपुरी से चुनाव लड़ रहीं उनकी पत्नी डिंपल यादव ने इसी अंतराल में 59 लाख 43 हजार 126 रुपये खर्च किया है। वहां सात मई को चुनाव हुआ था। यह खर्च चार मई तक का है।

उम्मीदवारों ने तीन बार में इस तरह दिया खर्च का ब्योरा
 
प्रत्याशी का नाम     पार्टी पहली जांच दूसरी जांच तीसरी जांच कुल खर्च
अखिलेश यादव सपा 914288 12137200 1492735 3620743
इमरान बिन जफर बसपा 49439 95448 209533 354420
सुब्रत पाठक भाजपा 967961 733827 1017059 2718847
आलोक वर्मा आरएसएसपी 76010 129358 344922 550290
प्रमोद यादव   बीकेडी 00000 54600 35300 89900
शैलेंद्र कुमार बीकेपीपी 00000 25000 49666 74666
सुनील   बीएससीपी 25000 00000 24810 49810
सुभाषचंद्र फॉरवर्ड ब्लॉक 12500 00000 43730 56230

 

निर्दलीयों ने खर्च करने में की कंजूसी
प्रत्याशी   दल  कुल खर्च
इरफान अली निर्दलीय 26700
पुरुषोत्तम तिवारी निर्दलीय 58180
भानू प्रताप सिंह   निर्दलीय 12500
यादवेंद्र किशोर   निर्दलीय 38256
राज कठेरिया   निर्दलीय 12900
ललित कुमारी     निर्दलीय 56045
सिनोद कुमार निर्दलीय             33076
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed