फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   lok sabha election, Chief Minister Yogi Adityanath said those talking about vote jihad should go to Pakistan

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- वोट जिहाद की बात करने वालों को चले जाना चाहिए पाकिस्तान

Sun, 05 May 2024 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद / कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद / कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 May 2024 12:16 AM IST
सार

फर्रुखाबाद-कन्नौज में चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि देश के अंदर आज जो माहौल है, उसके लिए एक बार फिर मोदी सरकार जरूरी है।
 

विज्ञापन
lok sabha election, Chief Minister Yogi Adityanath said those talking about vote jihad should go to Pakistan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

वोट जिहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए। उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। भारत भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती है, जिहाद की नहीं। देश के अंदर आज जो माहौल है, उसके लिए एक बार फिर मोदी सरकार जरूरी है। कांग्रेस पिछड़ी जाति के लोगों को मिलने वाला आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है। ये बातें नगर पंचायत कमालगंज स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। वह सपा-कांग्रेस पर हमलावर भी रहे।
विज्ञापन


कमालगंज में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट में जिहाद नहीं होता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें वोट करना होता है। वोट जिहाद भारत का इस्लामीकरण करने की साजिश है। बाद में औरैया के बिधूना में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कहा कि ये वही सपा है जिसने आतंकियों के मुकदमे वापस ले लिए थे। कोर्ट ने सपा के इस कृत्य पर कहा था कि ‘आप पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले रहे हैं, बाद में इनको पद्म पुरस्कार से नवाजेंगे क्या। देश में क्या संदेश जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed