फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lok Sabha Election: Ban on entry of heavy vehicles in Kanpur for 24 hours due to PM program

Kanpur: पीएम कार्यक्रम को लेकर 24 घंटे के लिए शहर में भारी वाहनोंं के प्रवेश पर रोक

Wed, 01 May 2024 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 May 2024 06:56 PM IST
सार

Kanpur News: 4 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित रोड शो को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। तीन मई की रात 11 बजे से 4 मई रात 11 बजे तक भारी वाहन शहर के अंदर नहीं आ सकेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Ban on entry of heavy vehicles in Kanpur for 24 hours due to PM program
चेकिंग करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार मई को शहर आगमन और प्रस्तावित रोड शो को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि तीन मई की रात 11 बजे से चार मई की रात 11 बजे तक 24 घंटे के लिए शहर में किसी भी भारी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति वाले वाहनों को ही छूट रहेगी। डीसीपी ने बताया कि रोड शो के दौरान शहर और आसपास के जिलों से भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। ऐसे में जाम व हादसे की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


एसपीजी के अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर के साथ देखी सुरक्षा व्यवस्था
पीएम मोदी के रोड शो को देखते हुए पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बुधवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों के साथ पूरे रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान पूरे रूट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए। उनके साथ एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चन्दर, डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम, डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह, एडीसीपी शिवा सिंह, एडीसीपी एलआईयू राजेश श्रीवास्तव, एसीपी स्वरूपनगर शिखर व स्थानीय अधिकारी भी रहे। पुलिस कमिश्नर ने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरुद्वारा प्रमुख, सदस्यों और स्थानीय लोगों से कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने पुलिस कमिश्नर को पग पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed