फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lok Sabha election 2019 results will come late

इस बार चुनाव परिणाम देर शाम तक होंगे साफ, हर राउंड के बाद वीवी पैट और मत पत्र लेखा का होगा मिलान

Wed, 03 Apr 2019 04:18 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election 2019 results will come late
फाइल फोटो

अबकी बार लोकसभा चुनाव परिणाम देर से आएगा। चुनाव नतीजे आने में देर शाम या रात भी हो सकती है। अभी तक चुनाव परिणाम दोपहर तक आ जाते थे। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर कुछ राजनीतिक दलों द्वारा बार-बार सवाल उठाए जाने के बाद निर्वाचन आयोग ने विश्वसनीयता के लिए वीवी पैट लगवाए हैं।

विज्ञापन


इससे वोटर देख सकेगा कि उसका वोट मनपसंद प्रत्याशी को ही गया है। इस बार हर राउंड के बाद हर विधानसभा क्षेत्र की दो ईवीएम के वीवी पैट की पर्चियों और पीठासीन अधिकारी के मतपत्र लेखा से वोट की रेंडम (आकस्मिक) जांच होगी। यह जांच पर्यवेक्षक करेंगे।

विज्ञापन

हर विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल लगती है। इनमें 14 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के वोट की गिनती होती है। जिले में दस विधानसभा क्षेत्र हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लगाई जाएगी। बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र की संसदीय सीट मिश्रिख पड़ती है।

उस विधानसभा क्षेत्र की गिनती भी नौबस्ता गल्ला मंडी में ही होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय विश्वास पंत ने बताया कि अभी तक दोपहर एक या दो बजे तक चुनाव परिणाम आ जाता था। इस बार हर राउंड के बाद दो ईवीएम की रेंडम जांच के कारण परिणाम आने में देरी लगेगी। हो सकता है कि परिणाम शाम सात या रात आठ बजे तक आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed