फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update Live Election Vote Counting

Lok Sabha Election 2019 Result: इन 12 सीटों का आंखों देखा हाल, देखिए कौन आगे, कौन पीछे

Thu, 23 May 2019 01:23 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 May 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update Live Election Vote Counting
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
यूपी की हॉट सीटों में सुमार उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। राजनीतिक पंडित भी किसी एक का नाम लेने में कतराते दिख रहे हैं। हालांकि सभी दलों के दिग्गज अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस रण में बाजी कौन मारेगा इसका फैसला जनता ने ईवीएम में कैद कर दिया है जोकि 23 को पता चलेगा।
विज्ञापन


यहां से भाजपा के प्रत्याशी साक्षी महाराज, गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ल और कांग्रेस की प्रत्याशी अन्नू टंडन चुनावी रण में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में साक्षी महाराज ने जीत हासिल की थी। साक्षी महाराज कई मायनों में इस चुनाव में चर्चा में रहे। बात चाहें उनके बयानों की हो या टिकट कटने की अटकलों पर पार्टी को पत्र लिखकर पार्टी को नसीहत देने की। वहीं बाहुबली नेता अरुण शंकर शुक्ला अपनी दावेदारी और टिकट मिलने की वजह से सियासी गलियारों में चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कन्नौज संसदीय सीट पर गठबंधन की उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक के बीच कांटे की टक्कर है। इस ह़ॉट सीट पर किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, इसको लेकर उत्तर प्रदेश में अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। वहीं अखिलेश यादव और मायावती ने भी जनता को अपने पाले में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव सपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान पर उतरी थीं और सुब्रत पाठक को हरा कर संसद पहुंची थीं। हालांकि उनकी इस जीत पर बीजेपी ने कई आरोप भी लगाए। 
कन्नौज सीट पर जीत हासिल करने के लिए सभी दलों ने ताबड़तोड़ रैलियां की। साथ पार्टी के दिग्गजों ने प्रत्याशी को जिताने के लिए भरकस कोशिश की है। प्रधानमंत्री मोदी भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में कन्नौज में रैली करके सपा-बसपा को कई मुद्दों पर घेरा। वहीं मायावती और अखिलेश यादव ने भी गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिए चुनावी रण में सेनानायक के रूप में नजर आए। 

फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद  कानपुर में श्रीप्रकाश जायसवाल व प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी विरोधियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। हरदोई सुरक्षित सीट पर पूर्व सांसद उषा वर्मा की राजनीतिक हैसियत भी 29 अप्रैल को तय होगी। इटावा (सुरक्षित) लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. राम शंकर कठेरिया, सपा के कमलेश कठेरिया व कांग्रेस से पूर्व सांसद अशोक दोहरे की किस्मत का निर्णय होगा। बुंदेलखंड की हमीरपुर, जालौन में भी सपा-बसपा गठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर है। 
 

मायावती अकबरपुर लोकसभा सीट से गठबंधन से बसपा प्रत्याशी निशा सचान के समर्थन में जनसभा करने रमईपुर पहुंची थीं। अकबरपुर में दो कद्दावर नेताओं के बीच में गठबंधन फंसा हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल सीट त्रिकोणीय मुकाबले में उलझी हुई है। कभी बिल्हौर के नाम से पहचान रखने वाले अकबरपुर की यह सीट 2009 में अस्तित्व में आई थी। वर्तमान में लोकसभा सीट व पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा काबिज है। वर्ष 2014 में जीतकर संसद पहुंचे देवेंद्र सिंह भोले को भाजपा ने फिर मैदान में उतारा है।  

पूर्व सांसद राजाराम पाल भी कांग्रेस के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं। 2004 में बसपा व 2009 में कांग्रेस से सांसद रहे राजाराम के पास अनुभव और जमीन से जुड़े होने का संबल है। सपा-बसपा गठबंधन ने निशा सचान को उतारा है। उनके पति संजय सचान घाटमपुर नगरपालिका के चेयरमैन होने के कारण संबंधित क्षेत्र से सीधे जुड़े हैं। एक तरफ पूर्व सांसद व वर्तमान सांसद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है तो दूसरी तरफ गठबंधन की ओर से महिला प्रत्याशी होने के कारण मुकाबला दिलचस्प है। प्रसपा ने भी यादव मतों पर सेंधमारी करने के लिए महेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतारकर गठबंधन के लिए बेचैनी बढ़ा दी है। 

कभी श्रमिक संगठनों के लाल झंडों से पटी रहने वाली कानपुर सीट का चुनावी रंग फिर सुर्ख है। सन 77 से बदले परिदृश्य में झंडों की लाली पर कभी भगवा तो कभी कांग्रेसी तिरंगे का रंग गहराता रहा। लाल इमली सरीखी पुरानी औद्योगिक इकाइयों की लालिमा जाती रही। प्रदूषण की कालिमा बढ़ती गई। इस चुनावी समर में कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल और भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी 15 साल बाद फिर आमने-सामने हैं।

नीचे दिए गए 55 बूथों पर हुई बंपर वोटिंग ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। 

लोकसभा चुनाव में कन्नौज की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 55 बूथों पर बंपर वोट पड़े। बढ़े मतदान ने उम्मीदवारों की धड़कनों को तेज कर दिया है। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 293 सभापुर में 95.14, बूथ संख्या 92 जलालपुर दीनदारपुर में 93.40, बूथ संख्या 285 निकवा मुंडाला में 89.90, बूथ संख्या 33 अदमापुर में 89.69, बूथ संख्या 298 अदमापुर में 88.40, बूथ संख्या 270 हाजिरपुर में 87.74, बूथ संख्या 273 मछरिया में 86.75 फीसदी मतदान हुआ।

बूथ संख्या 519 बुद्धा में 86.41, बूथ संख्या 26 महमूदपुर कीरत में 85.20, बूथ संख्या 32 करमुल्लापुर में 84.39, बूथ संख्या 402 समधन में 83.78, बूथ संख्या 319 यादवनगर ज्ञानपुर में 83.12, बूथ संख्या 503 मिश्रापुर ग्राम सदरपुर में 82.40, बूथ संख्या 258 रूपपुर में 82.35, बूथ संख्या 40 सिंहपुर में 82.32, बूथ संख्या 30 बारातघर बड़ेपुर में 81.46, बूथ संख्या 290 बनियानी में 81.15, बूथ संख्या 217 कपूरपुर दक्षिणी में 81.06, बूथ संख्या 393 भैंसियापुर में 80.40 प्रतिशत मतदान हुआ। 

तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 415 नयापुर्वा में 92.59, बूथ संख्या 103 नरहा में 91.15, बूथ संख्या 277 मवई बिलवारी में 90.23, बूथ संख्या 289 हरेईपुर में 90.03, बूथ संख्या 423 झउआ में 89.96, बूथ संख्या 90 किराना में 89.78, बूथ संख्या 424 पंचायतघर मदनपुर में 89.67, बूथ संख्या 215 पखियापुर्वा में 87.50, बूथ संख्या 293 बड़ापुर्वा में 86.52, बूथ संख्या 252 लालसहायपुर्वा में 86.21, बूथ संख्या 394 हरचंदापुर में 86.05, बूथ संख्या 402 रहमतपुर में 85.30 फीसदी मतदान कर मतदाताओं ने नेताओं की धड़कनों को तेज कर दिया है।

बूथ संख्या 401 लोहराना में 85.22, बूथ संख्या 389 घासीपुर्वा में 85.16, बूथ संख्या 264 हरिभानपुर में 84.98, बूथ संख्या 218 बहादुरपुर में 84.56, बूथ संख्या 335 जयसिंहपुर में 84.24, बूथ संख्या 397 बारातघर हंसापुर में 84.04, बूथ संख्या 89 बंदानगरिया में 84.01, बूथ संख्या 162 उदईपुर में 83.94, बूथ संख्या 119 नगला विशुना में 82.76, बूथ संख्या 362 सरसई बढ़हा में 81.39, बूथ संख्या 223 घनापुर्वा में 81.12, बूथ संख्या 29 नगला वीरभान में 80.80, बूथ संख्या 122 सिकंदरपुर में 80.49 प्रतिशत मतदान हुआ। 

कन्नौज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 167 सहनपुर करतौली में 89.16, बूथ संख्या 231 कंदरौली कछोहा में 85.84, बूथ संख्या 442 पल्टेपुर्वा में 84.64, बूथ संख्या 228 सलेमपुर रमई में 83.75, बूथ संख्या 308 जुकैया में 83.30, बूथ संख्या 230 सलेमपुर रमई में 82.53, बूथ संख्या 98 जलालपुर में 82.29, बूथ संख्या 101 रुदौली में 81.46, बूथ संख्या 333 एसआई कालेज नेरा में 80.90, बूथ संख्या 189 वैसापुर पट्टी में 80.70, बूथ संख्या 448 ककरघटा में 80.58 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed