फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lok sabha election 2019 candidate news

लाेकसभा चुनाव 2019: टिकट न मिलने पर बागी हो सकते हैं नेता, भाजपा सपा कांग्रेस को लग सकता है झटका

Fri, 15 Mar 2019 06:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Mar 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 candidate news
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती

राजनीति के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। राजनीतिक दल एक-एक कर के अपने प्रत्याशियों को टिकट बांट रहे हैं। इसमें कुछ ऐसे भी हैं जो सालों से टिकट की उम्मीद लगाकर पार्टी की सेवा में दिनरात एक किए हुए हैं।

विज्ञापन


अब टिकट की घोषणा होने के बाद कुछ को निराशा भी हाथ लगी है। ऐसे में लोक सभा चुनाव से पहले ही टिकट न मिलने की वजह से कई नेताओं में बगावत के सुर नजर आने लगे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस व सपा से टिकट मांग रहे कई दावेदार टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ कर बागी भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

टिकट न मिलने पर नेता थाम सकते हैं दूसरी पार्टियों का दामन

जिसको लेकर उनके समर्थक अंदर ही अंदर तैयारियां शुरू कर रहे हैं। पार्टी से टिकट मिले या न मिले इस बार चुनाव जरूर लड़ा जाएगा। इसमें कई प्रमुख दलों के नेताओं के नाम भी सामने आए हैं। 
भाजपा, कांग्रेस, सपा से टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन लगी है जिसमें कद्दावर नेता भी शामिल हैं।

जो कई साल से चुनाव के लिए तैयारियां कर रहे हैं कुछ नेता तो होर्डिंग्स व पार्टियों के कार्यक्रम पर लाखों रुपये खर्च टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद टिकट के लिए दिल्ली व लखनऊ में नेताओं का चक्कर लगा रहे हैं। टिकट न मिलने पर कई नेता बागी भी हो सकते हैं। ऐसी चर्चा की जा रही है। कहा जा रहा कि टिकट न मिलने पर नेता दूसरी पार्टियों का दामन थाम सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed