फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lohia hospital doctors start strike in Farrukhabad

यूपी: लोहिया अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर, तड़प रहे मरीज

Wed, 05 Jun 2019 12:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jun 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Lohia hospital doctors start strike in Farrukhabad
सीएमएस कक्ष में बातचीत करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फर्रुखाबाद जिले के लोहिया अस्पताल में बुधवार सुबह सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। जिसके बाद से यहां ओपीडी में आए मरीज भटकते रहे हैं। अन्य भर्ती मरीजों का भी बुरा हाल है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मरीज के ऑपरेशन को लेकर शिक्षक नेता अनिल सिंह का डॉ. गौरव मिश्रा से विवाद हो गया था। शिक्षक नेता ने डॉक्टर पर ऑपरेशन के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टर भी कोतवाली गए थे। इस मामले में पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। डॉक्टर गौरव मिश्रा का आरोप था कि शिक्षक नेता ओटी में जूते पहन कर घुस गए थे। उन्हें रोका तो वह अभद्रता करने लगे थे। इसके चलते ही उन्होंने गलत आरोप लगाए। सीएमएस कक्ष में समस्या के समाधान के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed