फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Locks found hanging in health temples

Kanpur News: आरोग्य मंदिरों में लटकता मिला ताला

Sat, 20 Sep 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 20 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Locks found hanging in health temples
खोजाफूल आरोग्य मंदिर में लटकता ताला दिखाता युवक। संवाद
कानपुर देहात। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश हैं। मगर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया नहीं हो पा रहीं हैं। कहीं आरोग्य मंदिर में ताला लटकता मिल रहा है तो कहीं समुचित इलाज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

बुधौली के आरोग्य मंदिर में शुक्रवार को 31 मरीज पहुंचे। ज्यादातर मरीज बुखार-जुकाम व खांसी से पीड़ित थे। यहां उनकाे पहले के दिनों की तरह ही इलाज दिया गया। सेंटर में पहुंची 10 महिलाओं को दवाइयां दी गई, लेकिन अभियान के तहत जो सुविधाएं दी जानी थीं, वह नहीं मिल सकीं। सीएचओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि सेंटर में एनसी, बीपी, शुगर व एचवी जांच की सुविधा है। गंभीर मरीजों को राजपुर पीएचसी भेजा जाता है।
विज्ञापन

...................
सीन-1

नहीं खुला आरोग्य मंदिर का ताला

- बीहड़ पट्टी स्थित अनवां के आरोग्य मंदिर में शुक्रवार सुबह 11 बजे तक ताला नहीं खुला। गांव के लोकेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र ने बताया कि गांव का आरोग्य मंदिर अक्सर बंद रहता है। जनवरी में सेंटर में महिला सीएचओ श्वेता की तैनाती हुई है। वह सेंटर में कभी कभार आती हैं। उनकी तैनाती से पहले सेंटर नियमित खुलता था। एएनएम रीना गांव में आकर गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करती हैं। राजपुर ब्लॉक के ब्लॉक कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (बीसीपीएम) आकाश कुमार ने बताया कि सीएचओ शिविर में क्यों नहीं बैठ रहे है इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
सीन-2

समय से पहले लगा दिया ताला
खोजाफूल के आरोग्य मंदिर में शुक्रवार को समय से पहले तालाबंदी कर दी गई। भवन में दोपहर के 2:13 मिनट पर ताला लटकता मिला। जबकि आरोग्य मंदिर के खुलने का समय सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक है। गांव के दीपक, आकाश, सुमन ने बताया कि सुबह 10 बजे सेंटर खुला था। करीब एक बजे ताला बंद कर सीएचओ घर चली गईं। ग्रामीणों ने बताया कि शिविर में विशेष स्वास्थ्य सेवाएं दी जाने की जानकारी ग्रामीणों को दी ही नहीं गई है। वहीं सीएचओ ज्योति ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन सेंटर खुला था। दोपहर में वह गांव की एक वृद्ध महिला का बीपी मापने के लिए गईं थीं। इसके बाद दोबारा सेंटर पर पहुंच गई थीं।
................
सीन-3

सीएचओ मातृत्व अवकाश पर, एनएनएम ने किया टीकाकरण
अभियान में उन आरोग्य मंदिरों पर भी स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन करने के निर्देश थे जिनके सीएचओ ने त्यागपत्र दे दिया है या फिर अवकाश पर हैं। रमऊ के आरोग्य मंदिर में तैनात सीएचओ कंचन मई महीने से मातृत्व अवकाश पर हैं। ऐसे में सेंटर में महिला मरीजों को विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा। शुक्रवार को सेंटर में तालाबंदी रही। एएनएम मंजू ने बताया कि शुक्रवार को वह सिकंदरा के आजाद नगर में टीकाकरण करने गई थी।

....................वर्जन.....


जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई
स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सभी आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य सेवाएं संपादित करने के निर्देश दिए गए थे। अनवा व खोजाफूल में आरोग्य मंदिर बंद मिलने को लेकर जानकारी नहीं है। आरोग्य मंदिर बंद रहने को लेकर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed