फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lockdown news: Undeclared curfew-like atmosphere in hardoi

हरदोई में सड़कों पर सन्नाटा, अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल, बैंक शाखाओं और मेडिकल स्टोर पर भी लगे ताले

Sat, 04 Apr 2020 04:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Apr 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
lockdown news: Undeclared curfew-like atmosphere in hardoi
अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के पिहानी में कोरोना का पॉजिटिव केस मिलने के बाद अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। पुलिस ने लॉकडाउन पर सख्ती अख्तियार करते हुए बाजार, बैंक और मेडिकल स्टोर तक बंद करवा दिए हैं। सड़क पर निकले बाइक सवारों की बाइकें पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं। शनिवार को नगर के अन्य मोहल्लों को भी सेनिटाइज किया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला लोहानी में तब्लीगी जमात से लौटे युवक को कोविड- 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की पिहानी पर सीधी नजर है। शुक्रवार को डीएम पुल्कित खरे ने  लोहानी को पूरी तरह से सील कराने के साथ ही पिहानी में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर कस्बे को तीन दिन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लोहानी मोहल्ले के लिए जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं। दमकल और पालिका अमले के सहयोग से पूरे लोहानी इलाके को सेनिटाइज करने के बाद शनिवार को अन्य मोहल्लों को भी सेनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सर्किल के सभी थानों के फोर्स समेत पुलिस लाइन से तकरीबन पचास पुलिसकर्मी दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed