फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown : labor going to Bahraich from Mumbai dies due to heart attack in Kanpur

मुंबई से बहराइच जा रहे मजदूर की कानपुर में हार्टअटैक से मौत, लॉकडाउन में काम छिनने से था परेशान

Tue, 19 May 2020 01:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
lockdown : labor going to Bahraich from Mumbai dies due to heart attack in Kanpur
lockdown 4.0 - फोटो : पीटीआई
कानपुर के रामादेवी इलाके में मुंबई से बहराइच जा रहे प्रवासी मजदूर खुशबुद्दीन (16) की मौत हार्टअटैक से हुई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है। आशंका जताई जा रही है कि लॉकडाउन में काम छिनने और घर पहुंचने की चिंता में उसे अटैक पड़ गया। वहीं उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बहराइच के मकसूदपुर, रानीपुर निवासी खुशबुद्दीन मुंबई के एक होटल में साफ-सफाई का काम करता था। लॉकडाउन में काम छिनने के बाद वह अपने चाचा झब्बन, भाई सलाउद्दीन के साथ ट्रक से घर जाने को मुंबई से निकला था।
विज्ञापन

रविवार को उसकी तबीयत खराब हुई तो ट्रक वाले ने उसे रामादेवी में उतार दिया। परिजन लेकर उसे अस्पताल पहुंचे, यहां उसकी मौत हो गई। चकेरी इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई है। एक महीने पहले ही मुंबई पहुंचे भाई सलाउद्दीन ने बताया कि घर में वही अकेला कमाने वाला था।

लॉकडाउन में काम छिनने और जमा पूंजी खत्म होने से वह परेशान था। इसी के चलते उसे अटैक  पड़ गया। डॉक्टरों का भी यही मानना है कि 16 साल के किशोर को अटैक पड़ना इशारा कर रहा है कि वह हालात को लेकर बहुत तनाव में रहा होगा।

पुलिस के बयानों ने उलझाया मामला
सोमवार को पुलिस ने बयान जारी किया कि मृतक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुछ देर बाद कहा कि रिपोर्ट लंबित है। वहीं इससे पहले रविवार रात को कहा था कि शव का अंतिम संस्कार हो गया है। जबकि इस समय तक पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed