फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown in up: Shortness of breath but she still travelled for 140 km on foot

सांस की तकलीफ फिर भी पैदल किया 140 किमी का सफर, बोलीं शरीर और पैर जवाब दे चुके पर घर पहुंचना मजबूरी

Mon, 06 Apr 2020 09:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Apr 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
lockdown in up: Shortness of breath but she still travelled for 140 km on foot
घाटमपुर के नगीना गांव की जय देवी ने दवा के लिए पैदल तय की कानपुर की दूरी - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन के इस दौर में तमाम तरह की दुश्वारियां झेल रहे लोगों को डॉक्टरों की उपलब्धता और दवाइयाें के लिए भी जूझना पड़ रहा है। इस समय तमाम निजी डॉक्टरों ने अपनी प्रैक्टिस बंद कर रखी है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में भी कोरोना से संबंधित मरीजों को ही प्राथमिकता मिल रही। ऐसे में अन्य बीमारियों से परेशान लोगों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिले के गांव, कस्बों की हालत तो और भी खराब है। सोमवार को मूसानगर, घाटमपुर के नगीना गांव की जय देवी (50) को ऐसी ही दुश्वारी से दो-चार हो पड़ा।
विज्ञापन


नौबस्ता चौराहे पर थकी हारी बैठीं जय देवी आठ घंटा पैदल चलकर डॉक्टर की तलाश में कानपुर पहुंची थीं। कई घंटे भटकने के बाद उन्हें मोतीझील इलाके में दवा तो मिल गई, लेकिन इतनी उम्र में 70 किलोमीटर दूर गांव पहुंचने के लिए दोबारा पैदल चलने की सोचकर कांप उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। फेफड़ों में संक्रमण है। आसपास के क्षेत्र में कोई अच्छा डॉक्टर न मिलने की वजह से ही वे कानपुर आईं। घर में पति और बेटे नहीं हैं। दो बेटियां हैं जिन्हें घर पर ही छोड़कर आई हैं। रात होने से पहले उन्हें अपने गांव पहुंचना है। शरीर थक चुका है और पैर जवाब दे चुके हैं। लेकिन चलना तो पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed