फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown in up: 55 buses came in Auraiya, 29 buses in Unnao and 8 in Fatehpur

औरैया में 55, उन्नाव 29 और फतेहपुर में आईं 8 बसें, क्या ट्रक क्या ट्राला, जो दिखा-मान लिया सहारा

Sun, 29 Mar 2020 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Mar 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
lockdown in up: 55 buses came in Auraiya, 29 buses in Unnao and 8 in Fatehpur
गांवों में पहुंचे लोग, हाथों में बांधे गए रिबन - फोटो : amar ujala
औरैया में 55 बसों से करीब साढ़े तीन हजार लोग आए। इन्हें लाने के लिए दिल्ली के यूपी बार्डर पर 55 बसें लगाई गई थीं। 35 बसें फिर भेजी गई हैं। फतेहपुर में आठ बसों से लोग पहुंचे। बाईपास पर ही शुरुआती जांच की गई।
विज्ञापन


बिहार के 15 मजदूरों को आगे भेजने की व्यवस्था की गई। उन्नाव जिले में भी 31 बसें आनंद विहार भेजी गई थीं, जिनमें 29 बसें यात्रियों को लेकर लौटीं। पैदल पहुंचने या उन्नाव से गुजरने वालों की संख्या भी खासी बड़ी रही। उन्नाव के एआरटीओ ने गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर, प्रतापगढ़, औरैया, इटावा, कुशीनगर, इलाहाबाद सहित कुछ जिलों के लिए विशेष बसों से लोगों को भेजने का प्रबंध कराया।
विज्ञापन


क्या ट्रक, क्या ट्राला, जो दिखा-मान लिया सहारा
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड के जिलों में दिल्ली या दूसरे राज्य से घर वापसी की कोशिशों में लगे लोग रोडवेज बसों पर ही निर्भर नहीं रहे। जल्द से जल्द घर पहुंचने की बेताबी में कोई रसोई गैस सिलिंडर ढोने वाले ट्रकों पर चढ़ गया तो कई ने मालवाहक वाहनों पर लटककर भी यात्रा की। बसों पर ट्रकों की छतों पर बेशुमार भीड़ के नजारे उन्नाव, हरदोई, फतेहपुर, कन्नौज के मुख्य मार्गों पर रविवार को खूब देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर देहात में हाथ पर बांधा लाल रिबन
कानपुर देहात में बाहर से लौटने वाले लोगों को दूसरों से अलग रखने के लिए परिषदीय स्कूल और पंचायत भवन में ठहरने की व्यवस्था की गई है। बाहर से आए सभी लोगों की बांह पर लाल रिबन बांधा गया है ताकि इन्हें देखकर अन्य लोग 14 दिन तक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed