फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lockdown in kanpur: Two more areas were sealed in Kanpur

कानपुर: बाबूपुरवा का पक्का अखाड़ा और फेथफुलगंज सील, नए हॉटस्पॉट न बनाकर दायरा बढ़ाया गया

Sun, 10 May 2020 07:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 May 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in kanpur: Two more areas were sealed in Kanpur
बाबूपुरवा का पक्का अखाड़ा और फेथफुलगंज सील - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बाबूपुरवा के पक्का अखाड़ा में कोरोना संक्रमित महिला की मौत और फेथफुलगंज में कोरोना का नया मरीज मिलने के बाद इन दोनों इलाकों को रविवार को सील कर दिया गया। मोहल्लों को सैनिटाइज भी किया गया। यहां मेडिकल टीम भी जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने इन दोनों इलाकों को नया हॉटस्पॉट न बनाकर इनका दायरा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


बाबूपुरवा इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि बाबूपुरवा के पक्का अखाड़ा के पास रहने वाले रेलवे कर्मी की पत्नी की जांच रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। देर रात ही इलाका सील कर दिया गया था। रविवार को उसकी मौत हो गई। महिला के पूरे परिवार को क्वॉरंटीन कर दिया गया है। महिला के परिवार के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


बता चला है कि किदवई नगर के डॉ. लखोटिया और पैथोलॉजी के कर्मचारी भी उसके संपर्क में आए थे। उन सभी को क्वॉरंटीन किया गया है। उधर फेथफुलगंज में एक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आइसोलेट किया गया है। ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने इन दोनों इलाकों में सख्ती बढ़ा दी है। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की भी हुई थी संदिग्ध मौत, जांच नहीं हुई
रेलबाजार इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि संक्रमित व्यापारी की मां की चार अप्रैल को मौत हो गई थी। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी थी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। व्यापारी का कहना है कि उन्होंने तब मां की कोरोना जांच कराने के लिए अस्पताल प्रशासन से गुहार लगाई थी लेकिन किसी ने नहीं सुना था। अब व्यापारी के संक्रमित होने से हड़कंप मच गया है। दरअसल व्यापारी अपनी मां के इलाज के लिए कई हॉस्पिटल के चक्कर काट चुके थे। इसमें हैलट, उर्सला, केपीएम और नॉर्थ स्टार हॉस्पिटल शामिल है। पुलिस अब पता कर रही है कि कौन-कौन लोग उनकी मां के संपर्क में आए थे। उनको भी क्वॉरंटीन कराया जाएगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल व्यापारी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले करीब बीस लोगों को क्वॉरंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed