{"_id":"5e9fc3928ebc3e90343d566c","slug":"lockdown-in-kanpur-start-your-vehicle-every-fifth-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपका वाहन भी क्वारंटीन में है, उसका भी ध्यान रखें, हर पांचवें दिन अपने वाहन को स्टार्ट जरूर करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपका वाहन भी क्वारंटीन में है, उसका भी ध्यान रखें, हर पांचवें दिन अपने वाहन को स्टार्ट जरूर करें
Wed, 22 Apr 2020 09:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर- कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लगातार 26 दिनों से लोग घरों में कैद हैं, उसी तरीके से उनके वाहन भी क्वारंटीन हैं। लोग हर रोज अपने आप को हालात के मुताबिक ढालने की कोशिश कर रहे हैं, उसी तरह अपने वाहन के मामले में थोड़ा एहतियात बरतना जरूरी है।
अन्यथा जब हालात सामान्य होंगे तो गाड़ी में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में सबसे जरूरी यह है कि हर पांचवें दिन अपने वाहन को स्टार्ट जरूर करें। हुंडई के वर्कशॉप मैनेजर निखिल दीक्षित बताते हैं कि सबसे पहले यह ध्यान रखें कि गाड़ी हैंडब्रेक लगाकर खड़ी नहीं करनी है। इसके बजाय गाड़ी को गियर में डालकर टायर में ईंटें लगा दें।
अक्सर गाड़ी के लगातार हैंडब्रेक में खड़ी रहने से तापमान बढ़ने पर उसके ब्रेक शू फूल जाते हैं। इससे गाड़ी के पहिए जाम होने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा हर चौथे-पांचवें दिन गाड़ी को 10-15 मिनट के लिए स्टार्ट जरूर करें, ताकि उसका बैटरी बैकअप बना रहे। इंजन का प्रेशर बरकरार रखने के लिए गाड़ी को पार्किंग की जगह पर ही स्टार्ट करके थोड़ी देर छोड़ दें और फिर उसे आगे पीछे जरूर कर लें।

ऐसा करने से टायर, सस्पेंशन, बेयरिंग और घूमने वाले पुर्जे जाम नहीं होंगे। साथ ही गाड़ी के अंदर हवा जाने के लिए उसका एक शीशा हल्का सा खुला छोड़ दें, ताकि अंदर किसी तरह की गैस न बने। गर्मी के मौसम में गैस बनने से शीशा चटकने का डर रहता है। निखिल बताते हैं कि हालात सामान होने के बाद गाड़ी चलाएं तो उसके चारों दरवाजों को कुछ देर के लिए खोलकर छोड़ें दें, ताकि पैदा हुई गैस निकल सकें।
सैनिटाइजर, माचिस भी न रखें
निखिल ने बताया कि गाड़ी में ज्वलनशील पदार्थ कतई न रखें। यानी परफ्यूम, सैनिटाइजर, माचिस, लाइटर, शराब जैसी अन्य चीजें रखी हैं तो उसे तत्काल निकाल दें। अगर गाड़ी खुले आसमान के नीचे खड़ी है तो उसके ऊपर ओरिजिनल कवर ही डालें। डुप्लीकेट कवर गर्मी से चिपक जाते हैं और गाड़ी का पेंट खराब हो जाता है।
आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग गाड़ी सैनिटाइज जरूर करें
पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और डिलीवरी जैसी सेवाओं से जुड़े लोग, जो लगातार गाड़ी चला रहे हैं, वे भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्टीयरिंग, स्विच, गियर, दरवाजे का हैंडल, कार की चाबी सैनिटाइज जरूर करें। गाड़ी के अंदरूनी हिस्से को पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर से साफ करें। अगर यह नहीं है तो कॉरपेट व फ्लोर मैट को अलग से साफ करने के साथ ही बाकी जगह क्लीनर , लिक्विड साबुन वाले पानी से सफाई कर सकते हैं।