{"_id":"60800cbe8ebc3eb92f03efbb","slug":"lockdown-in-kanpur-friday-night-from-8-am-to-7-am-full-captive-only-milk-and-bread-will-be-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में लॉकडाउन: शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक पूर्ण बंदी, सिर्फ दूध, ब्रेड मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में लॉकडाउन: शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक पूर्ण बंदी, सिर्फ दूध, ब्रेड मिलेगा
Wed, 21 Apr 2021 05:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 21 Apr 2021 05:00 PM IST
सार
पूर्ण बंदी में इस बार मेडिकल स्टोर व नर्सिंग होम के अलावा दूध और ब्रेड की दुकानें खुली रहेंगी। शनिवार को सिर्फ औद्योगिक इकाइयां चलेंगी, जिनकी साप्ताहिक बंदी नहीं होती। राशन, किराना और परचून की दुकानें, फल व सब्जी मंडी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
कानपुर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक पूर्ण बंदी लागू कर दी गई है। पूर्ण बंदी में इस बार मेडिकल स्टोर व नर्सिंग होम के अलावा दूध और ब्रेड की दुकानें खुली रहेंगी। शनिवार को सिर्फ औद्योगिक इकाइयां चलेंगी, जिनकी साप्ताहिक बंदी नहीं होती।
राशन, किराना और परचून की दुकानें, फल व सब्जी मंडी बंद रहेंगी। डीएम आलोक तिवारी का कहना है कि शासन के निर्देशों के मुताबिक इस बार बंदी का सख्ती से पालन कराया जाएगा। हालांकि पूर्ण बंदी में भी जिले की सीमा से होकर हाईवे वाले अन्य राज्यों के वाहन, माल लदी गाड़ियां और बसें चलती रहेंगी। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे बंद रहेंगे।
शादी करें मगर भीड़ न बुलाएं
डीएम आलोक तिवारी ने कहा कि जिन लोगों की पहले से शादियां तय हैं, वे आयोजन करें, लेकिन कोविड नियमों का पालन करते हुए। बंद स्थान मेें 50 और खुले में 100 लोगों को जमा करने की अनुमति है मगर अपील है कि इतने भी लोगों को न बुलाएं तो बेहतर है।