फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown in kanpur : did not get treatment in lockdown, psychiatric student hanged himself

lockdown in kanpur: लॉकडाउन में बंद हुआ इलाज, मनोरोगी छात्र की हालत बिगड़ी, फांसी लगाकर दी जान

Tue, 21 Apr 2020 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 Apr 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
lockdown in kanpur : did not get treatment in lockdown, psychiatric student hanged himself
फांसी - फोटो : social media
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रावतपुर गांव में 12वीं क्लास के छात्र यश गुप्ता (17) ने खुदकुशी कर ली। पिता ने बताया कि मनोरोग से पीड़ित बेटे का लॉकडाउन में इलाज बंद हो गया। उसकी फिर से तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टर को दिखाने के लिए कई बार पुलिस और प्रशासन के हेल्प लाइन पर मदद मांगी।
विज्ञापन


इसके बावजूद मदद को कोई नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह बेटे का शव फंदे से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। रावतपुर गांव निवासी मेडिकल स्टोर संचालक हरिओम गुप्ता का मझला बेटा यश  जुगल देवी स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। कुछ सालों से यश मानसिक बीमारी से जूझ रहा था।
विज्ञापन

 

हरिओम ने बताया कि किदवईनगर के डॉ. मनीष निगम बेटे का इलाज कर रहे थे। काफी हद तक वह ठीक हो चुका था। लॉकडाउन की वजह से इलाज बंद हो गया। वह बार-बार घर से बाहर जाने की जिद करने लगा।  

बेटे की हालत देखकर वह रात में उसे साथ लेकर बाहर वाले कमरे में सोते थे। सोमवार रात यश अचानक उठकर अंदर के कमरे में गया और पंखे के सहारे चादर के फंदे से लटक गया। बड़े बेटे फार्मासिस्ट हिमांशु की भी मानसिक हालत ठीक नहीं है। भाई की मौत के बाद से वह काफी परेशान है।

कूलर ठीक होता तो बच सकती थी जान
हरिओम ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से वह खराब कूलर को ठीक नहीं करा पाए। बाहर के कमरे में खिड़की से हवा आने की वजह से वह परिवार के साथ वहीं सोते हैं। सोमवार रात उमस हुई तो कोई छत पर कोई घर के बाहर चला गया। इस वजह से यश पर किसी की निगाह नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed