{"_id":"608c45a98ebc3e8d1853dd24","slug":"lockdown-in-kanpur-corona-infection-will-increase-your-carelessness-crowds-thronged-the-markets-due-to-closure","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में लॉकडाउन: आपकी लापरवाही बढ़ाएगी कोरोना संक्रमण, बंदी के चलते बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में लॉकडाउन: आपकी लापरवाही बढ़ाएगी कोरोना संक्रमण, बंदी के चलते बाजारों में उमड़ी भीड़
Fri, 30 Apr 2021 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:30 PM IST
सार
कानपुर तीन दिन की बंदी के बीच शुक्रवार को शहर के अलग-अलग बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। भीड़ इतनी थी कि कई बाजारों में जाम तक लग गया। सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह धड़ाम रही।
विज्ञापन
कानपुर में लॉकडाउन शुरु
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोरोना महामारी को रोकने लिए कानपुर तीन दिन की बंदी के बीच शुक्रवार को शहर के अलग-अलग बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। भीड़ इतनी थी कि कई बाजारों में जाम तक लग गया। सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह धड़ाम रही।
यह भीड़ कोरोना संक्रमण को और बढ़ाने का काम कर सकती है। नाइट कर्फ्यू शुरू होने के बाद भी लोग आते-जाते रहे। सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह तक के लिए बंदी घोषित की है।
ऐसे में शुक्रवार सुबह से ही कलक्टरगंज, शक्करपट्टी, एक्सप्रेस रोड स्थित थोक बाजारों में व्यापारी आटा, दाल चावल आदि सामान खरीदने पहुंच गए थे। शास्त्री नगर, गोविंद नगर, गुमटी नंबर पांच, बंबा रोड सब्जी मंडी, हमीरपुर रोड स्थित सब्जी मंडी में ग्राहक सब्जी, दूध, ब्रेड आदि जरूरत का सामान खरीदने गए थे।