फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lockdown in auraiya : constable has abused, labors flee from the Quarantine Center

औरैया: क्वारंटीन सेंटर से भागे मजदूर बोले, सिपाही गाली देते हैं, समय से खाना भी नहीं मिलता

Sat, 02 May 2020 11:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 02 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
lockdown in auraiya : constable has abused, labors flee from the Quarantine Center
शेल्टर होम से भागे क्वारंटीन, अधिकारियों ने पकड़ा - फोटो : amar ujala
औरैया के जालौन चौराहा स्थित पांडेय गेस्ट हाउस शेल्टर होम से शनिवार को दोपहर क्वारंटीन मजदूर भाग निकले। यह जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासनिक अफसरों ने शेल्टर होम से आधा किलोमीटर की दूरी पर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर पहुंचे भाजपा के सदर विधायक रमेश दिवाकर ने किसी तरह से मजदूरों को समझाया। मजदूरों ने समय से भोजन न मिलने का आरोप लगाते हुए घर जाने की इच्छा जताई है।  जालौन चौराहा के पास स्थित पांडेय गेस्ट हाउस में बने शेल्टर होम में बिहार और झारखंड के 51 मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है। यहां क्वारंटीन मजदूर 2 अप्रैल को फफूंद रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी से जाते हुए पकड़े गए थे। तब से क्वारंटीन हैं। इनको एक महीने का समय बीत चुका है। लेकिन राज्य सरकार की गाइड लाइन न आने से इनके राज्य नहीं भेजा जा सका है। 
विज्ञापन

 

शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे यह सभी क्वारंटीन शेल्टर होम से भाग निकले। इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों और लेखपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों की दी। कानपुर की तरफ पैदल भाग रहे इन क्वारंटीन मजदूरों को शेल्टर होम से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ, एसडीएम सदर विजेता ने पुलिस फोर्स के साथ रोक लिया। उन्हें समझाने का प्रयास किया।

इस बीच वहां से निकल रहे भाजपा के सदर विधायक रमेश दिवाकर ने मजदूरों को देख उनकी समस्या को सुना। आक्रोशित मजदूरों ने विधायक सदर को बताया कि उन्हें शेल्टर होम में न तो समय से भोजन किया जाता है और न ही भरपेट भोजन दिया जा रहा है।
 

इसके साथ ही वहां पुलिस कर्मी उन्हें बिहारी बताकर उनके साथ गाली गलौज और अभद्रता भी करते हैं। इन मजदूरों ने शेल्टर होम की बिजली काटने, पीने का पानी न मिलने आदि सुविधाओं के न मिलने आरोप लगाया। इस पर विधायक सदर ने मजदूरों की समस्याओं को सुना और शीघ्र उन्हें घर जाने का प्रबंध करने के साथ ही दी जाने वाली सुविधाओं की जांच कराने की बात कही।

विधायक सदर के समझाने पर मजदूर माने और वापस शेल्टर होम लौटे। शेल्टर होम पहुंचे मजदूरों ने एसडीएम और सीओ सिटी से कहा कि उन्हें अपने परिवार की चिंता है। शीघ्र ही उनके घर जाने का इंतजाम किया जाए। 

पांडेय गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किए गए 51 लोग बिहार और झारखंड के हैं। यह घर जाने की जिद में पहले भी प्रशासन पर अनर्गल आरोप लगाकर गेस्ट हाउस में हंगामा कर चुके हैं, इनकी मूल मांग घर जाने की है, लेकिन शासन की ओर से कोई आदेश न आने के चलते इन्हें नहीं भेजा जा रहा है। शेल्टर होम में भोजन न मिलने आदि की जो शिकायत क्वारंटीन मजदूरों ने की है, वह बेबुनियाद हैं।
अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed